खेतों में काम कर रहे किसान को हाथी ने पैरों से रौंदकर उतार दिया मौत के घाट देर शाम तक जब किसान नहीं लौटा तक परिजनों ने खेत जाकर देखी क्षत-विक्षत लाश

खेतों में काम कर रहे किसान को हाथी ने पैरों से रौंदकर उतार दिया मौत के घाट देर शाम तक जब किसान नहीं लौटा तक परिजनों ने खेत जाकर देखी क्षत-विक्षत लाश बगीचा वनपरिक्षेत्र के सुतरी, कलिया, कुटमा और गुरमहाकोना में विरण कर रहा २७ हाथियों का दल

खेतों में काम कर रहे किसान को हाथी ने पैरों से रौंदकर उतार दिया मौत के घाट देर शाम तक जब किसान नहीं लौटा तक परिजनों ने खेत जाकर देखी क्षत-विक्षत लाश
खेत में पड़ी हाथी द्वारा मारे गए किसान की क्षत-विक्षत लाश

खेतों में काम कर रहे किसान को हाथी ने पैरों से रौंदकर उतार दिया मौत के घाट
देर शाम तक जब किसान नहीं लौटा तक परिजनों ने खेत जाकर देखी क्षत-विक्षत लाश
बगीचा वनपरिक्षेत्र के सुतरी, कलिया, कुटमा और गुरमहाकोना में विरण कर रहा २७ हाथियों का दल
भरी बरसात में जान-माल की रक्षा के लिए रतजगा कर रहे ग्रामीण

जशपुरनगर/बगीचा/लोक सीजी न्यूज. जशपुर जिले के बगीचा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गुरमहाकोना के कदमबथान गांव में अपने खेतों में काम कर रहे एक किसान को क्षेत्र में चिरण कर रहे जंगली हाथी ने पहले तो सूंड से उठाकर पटक दिया फिर पैरों से रौंद दिया, जिससे किसान की मौके पर ही प्राण पखेरू उड़ गए। घटना के बाद वन अमला मौके पर पहुंचा और आरंभिक जांच पड़ताल के बाद प्रकरण बनाकर मृतक के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को मुआवजा राशि की पहली किश्त २५ हजार रुपए प्रदान की।
                  घटना के संबंध में पीडि़त परिवार और संबंधित गांव के ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बगीचा वनपरिक्षेत्र के गुरमहाकोना गांव का निवासी रमेश यादव रविवार को दोपहर अपने खेत मे काम करने गया था। देर शाम तक जब घर नही लौटा तो घर वाले मृतक को ढूढने निकले, तब उनको घटना की जानकारी मिली। ग्रामीणों ने बताया कि खेत मे काम करने के दौरान किसान का सामना हाथी से हो गया, और हाथी ने किसान को अपने सूंड से उठाकर पटक पटक कर कई बार पटक दिया और पैरों से रौंद दिया, जिससे किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

इप गांवों के आसपास विचरण कर रहा 27 हाथियों का झुंड           
बगीचा वनपरिक्षेत्र के सुतरी, कलिया, कुटमा, बगीचा और गुरमहाकोना में पिछले एक सप्ताह से 27 हाथी का दल विचरण कर रहा है। उसके बावजुद वन विभाग हाथी के दल को जंगल की ओर खदेडऩे में नाकाम है। जिसका खामियाजा रविवार को एक किसान को अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ी। की मौत हो गई। किसान की मौत के बाद वन विभाग के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है।

बीती रात हाथियों ने धान के खेतों में जमकर मचाया उत्पात
बीते रात एक दर्जन हाथियों के दल ने बगीचा वनपरिक्षेत्र में जमकर उत्पाद मचाया है और 9 किसानों के खेतों में लगे धान की फसल को कुचलकर बर्बाद कर दिया है। हाथियों के उत्पाद से ग्रामीण भय के माहौल में रात भर रतजगा करते रहे। सूचना मिलते ही बगीचा के नगरपंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम मौके पर पहुंचे और किसानों से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
             मिली जानकारी अनुसार बगीचा वनपरिक्षेत्र के नगर पंचायत बगीचा वार्ड क्रमांक 14 उपका में 12 हाथियों के दल ने रात भर उत्पाद मचाया है। जिससे लोग अपने अपने घरों में डरे सहमे रात भर डर के माहौल में रतजगा करने को मजबूर रहे। हाथियों ने 9 किसानों क्लेमेंट केरकेट्टा, सिलबानुस तिर्की, क्लेमेंट टोप्पो, नवीन केरकेट्टा, रंजन खेस, विमल केरकेट्टा, सुपरैम, अलबेर टोप्पो औऱ अशोक तिर्की की धान की खड़ी फसल को कुचलकर बर्बाद कर दिया, जिससे किसानों का लाखो रुपए का नुकसान हो गया है।
---------------------------------------------------------------