पुण्यतिथि पर लोगों ने शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव को किया याद श्रद्धांजलि सभा में जिले भर से जुटे लोगों ने दी भावपूर्ण श्रद्वांजलि
पुण्यतिथि पर लोगों ने शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव को किया याद श्रद्धांजलि सभा में जिले भर से जुटे लोगों ने दी भावपूर्ण श्रद्वांजलि
पुण्यतिथि पर लोगों ने शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव को किया याद
श्रद्धांजलि सभा में जिले भर से जुटे लोगों ने दी भावपूर्ण श्रद्वांजलि
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 20 दिसंबर 2025 : शनिवार को जशपुर नगरपालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप सिंह जूदेव के ज्येष्ठ पुत्र शत्रुजंय प्रताप सिंह जूदेव को उनकी पुण्य तिथि पर लोगों ने भावभीनी श्रद्वाजंलि अर्पित की। शहर के टेलीफोन एक्सचेज के श्रद्वाजंलि सभा और विशाल भंडारा का आयोजन किया।
श्रद्वाजंलि सभा में शहरवासियों ने कतारबद्व होकर अपने प्रिय नेता शत्रुजंय प्रताप सिंह जूदेव को श्रद्वा सुमन अर्पित करते हुए,जिले के विकास में उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर भंडारा में प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।
सनद रहे कि, शत्रुजंय प्रताप सिंह जूदेव ने अपने पिता दिलीप सिंह जूदेव के साथ कदम से कदम मिलाते हुए भारतीय जनता पार्टी को जशपुर जिले में मजबूत करने के लिए आजीवन किया। भाजयुमों का जिलाध्यक्ष के रूप में उनके काम को आज भी कार्यकर्ता याद करते हैं। वहीं, नगरपालिका उपाध्यक्ष के रूप में भी उन्होनें शहर के विकास के लिए अतुल्नीय योग दिया। श्रद्वाजंलि देते हुए सत्येंद्र सिंह ने कहा कि शत्रुजंय प्रताप सिंह जूदेव ने भाजपा के कार्यकर्ताओं में वह आत्म विश्वास भरा, जिसके दम पर भाजपा ने 2003 में कठिन राजनीतिक परिस्थितियों में एकजुट हो कर संघर्ष किया और छत्तीसगढ़ में पहली बार भाजपा की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई।
श्रद्वाजंलि अर्पित करने वालों में बबलू मिश्रा, ललित सिंह, विदेश मिश्रा, संजय सिंह, आकाश गुप्ता, निखिल गुप्ता, सतीश वर्मा सहित शहरवासी शामिल थे।
---------------


