लोधमा में हुआ विशाल हिन्दू सम्मेलन: धर्म रक्षा और हिन्दू एकता का दिया गया संदेश

लोधमा में हुआ विशाल हिन्दू सम्मेलन: धर्म रक्षा और हिन्दू एकता का दिया गया संदेश

लोधमा में हुआ विशाल हिन्दू सम्मेलन: धर्म रक्षा और हिन्दू एकता का दिया गया संदेश

लोधमा में हुआ विशाल हिन्दू सम्मेलन: धर्म रक्षा और हिन्दू एकता का दिया गया संदेश

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 16 दिसंबर 2025. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा आज जोकरी मंडल के ग्राम लोधमा में विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में धर्मप्रेमी भाई बहन माताएं और बुजुर्गों की सहभागिता रही इस विशाल हिन्दू सम्मेलन का माहौल पूरी तरह धार्मिक चेतना और सांस्कृतिक एकता से ओतप्रोत रहा।

            कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कवर्धा से आए संघ पदाधिकारी चंद्रशेखर वर्मा रहे वहीं मुख्य अतिथि के रूप में बजरंग दल के जिलाध्यक्ष  विजय आदित्य सिंह जूदेव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संघ संचालक राजीव रत्न नन्दे ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष शम्भूनाथ चक्रवर्ती सरपंच सीतामुनी सहित आसपास के अनेक ग्रामों से आए धर्मप्रेमी जन बड़ी संख्या में शामिल हुए

मुख्य वक्ता चंद्रशेखर वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज हमारा समाज बंटा हुआ दिखाई देता है इसे एकजुट रखना हम सभी का दायित्व है,हिन्दू समाज को संगठित रखते हुए अपनी संस्कृति और परंपराओं की रक्षा करनी होगी उन्होंने कहा कि स्वयं के साथ साथ समाज को भी सशक्त बनाना आवश्यक है। 

मुख्य अतिथि विजय आदित्य सिंह जूदेव ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए संघर्ष आवश्यक है इतिहास गवाह है कि धर्म की रक्षा के लिए त्याग करना पड़ता है उन्होंने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने महल का सुख त्याग कर गांव गांव जाकर धर्म और हिन्दू समाज की रक्षा का संकल्प लिया और अपना सर्वस्व समाज को समर्पित कर दिया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे धर्म संस्कृति और राष्ट्र के लिए सदैव अग्रणी भूमिका निभाएं

सम्मेलन के दौरान धर्म संस्कृति और राष्ट्रभक्ति से जुड़े नारों से वातावरण गूंजता रहा कार्यक्रम का समापन संगठनात्मक संकल्प और समाज को जागरूक रखने के संदेश के साथ हुआ