सड़क हादसे में पड़ोसी जिले बलरामपुर के पांच लोगों की मौत स्कूल की बस किराए पर लेकर लेकर पिकनिक जा रहे ग्रामीण हादसे का शिकार

सड़क हादसे में पड़ोसी जिले बलरामपुर के पांच लोगों की मौत स्कूल की बस किराए पर लेकर लेकर पिकनिक जा रहे ग्रामीण हादसे का शिकार

सड़क हादसे में पड़ोसी जिले बलरामपुर के पांच लोगों की मौत  स्कूल की बस किराए पर लेकर लेकर पिकनिक जा रहे ग्रामीण हादसे का शिकार

सड़क हादसे में पड़ोसी जिले बलरामपुर के पांच लोगों की मौत

स्कूल की बस किराए पर लेकर लेकर पिकनिक जा रहे ग्रामीण हादसे का शिकार 

लोक सीजी न्यूज़ / जशपुरनगर 18 जनवरी 2026 :- आज एक बड़े सड़क हादसे में पड़ोसी जिले बलरामपुर के पांच लोगों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई और दर्जन भर से अधिक लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल है जिन्हें झारखंड रेफर किया गया है। यह हादसा छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर हुआ जब रविवार अवकाश के दिन स्थानीय ग्रामीण स्कूल की बस को किराए पर लेकर क्षेत्र के प्रसिद्ध वाटरफॉल घूमने और पिकनिक मनाने जा रहे थे। हादसे के वक्त बस में 100 लोग सवार थे।

           घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलरामपुर के पिपरसोत गांव से 100 ग्रामीणों को लेकर झारखंड के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लोध फॉल जा रही स्कूल बस ओरसाघाट मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि, बस की रफ्तार काफी तेज थी, उसका ब्रेक फेल हो गया था। हादसे में 4 पुरुष व एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 95 लोग घायल हो गए। घटनास्थल छत्तीसगढ-झारखंड बॉर्डर से लगा हुआ है। 

        हादसे की सूचना मिलते ही महुआडांड़ पुलिस व सामरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल की बस को किराए में लेकर पिपरसोत के ग्रामीण झारखंड के लातेहार जिला के महुआडांड़ थाना अंतर्गत लोध फॉल में घूमने जा रहे थे। 

घटना स्थल पर ही 5 लोगों ने तोड़ा दम, मची अफरा तफरी 

बताया जा रहा है कि, बस ओरसाघाट मोड़ के पास पहुंची ही थी कि तेज रफ्तार के कारण रेलिंग को तोड़ते हुए पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार अन्य 95 से अधिक लोग घायल हैं। स्थानीय लोगों के अलावा महुआडांड़ व सामरी पुलिस की मदद से घायलों को महुआडांड अस्पताल तथा कार्मेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गंभीर रूप से घायल 12 लोग रांची रेफर 

जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल 11- 12 लोगों को पड़ोसी राज्य झारखण्ड की राजधानी रांची रेफर किया जा रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ने की भी बात कही जा रही है।