बाबा भगवान राम ट्रस्ट ने आश्रम शाला गिरला के बच्चों को बांटे गर्म कपड़े

बाबा भगवान राम ट्रस्ट ने आश्रम शाला गिरला के बच्चों को बांटे गर्म कपड़े

बाबा भगवान राम ट्रस्ट ने आश्रम शाला गिरला के बच्चों को बांटे गर्म कपड़े

बाबा भगवान राम ट्रस्ट ने आश्रम शाला गिरला के बच्चों को बांटे गर्म कपड़े

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 18 जनवरी 2024 :- बाबा भगवान राम ट्रस्ट के वर्तमान अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा गुरूपद संभव राम जी के निर्देशन में देश के उज्जवल भविष्य बच्चों के सर्वागीणं विकास हेतु चलाये जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत बाबा भगवान राम ट्रस्ट सोगड़ा, जशपुर एवं श्री सर्वेश्वरी समूह महिला संगठन जशपुर द्वारा 18 जनवरी 2026 रविवार को विकासखण्ड जशपुर के बालक प्राथमिक शाला आश्रम गिरला के बच्चों के बीच ठंड से बचाव हेतु ऊनी टोपी, स्वेटर एवं मोजे सहित बिस्किट आदि का वितरण किया गया।

          कार्यक्रम प्रातः 11ः30 बजे बालक प्राथमिक शाला आश्रम गिरला के प्रागंण में आयोजित किया गया जिसमें लगभग 41 आश्रम के बच्चों को उक्त सामग्रिया वितरित की गई। कार्यक्रम का शुभ आरंभ बाबा भगवान राम ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के चित्र पर विधिवत पूजन कर किया गया। सर्वप्रथम बाबा भगवान राम ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री कृष्ण कुमार (टप्पू जी) द्वारा ऊनी टोपी,स्वेटर एवं मोजे का वितरण कर कार्यक्रम प्रांरभ किया गया तत् पश्चात सर्वेश्वरी समूह महिला संगठन जशपुर के सदस्यायों द्वारा टोपी, स्वेटर एवं मोजे वितरण का कार्य सम्पादित किया गया। प्रांगण में उपस्थित बच्चे, शिक्षक, प्रधान पाठक एंव समूह के सदस्यो द्वारा राष्ट्रगान गाकर भारत माता की जय का उदघोष किया गया ।

        कार्यक्रम के प्रारंभ मेें श्री कमल दूबे द्वारा ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्य पाद गुरूपद संभव रामजी बाबा द्वारा प्रांरभ कराए गए इस कार्यक्रम के बारे में उददेश्यों के बारे में संक्षिप्त रूप में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ने एवं अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की सीख दी गयी। छात्रो के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। उक्त कार्यक्रम में महिला संगठन की वरिष्ठ सदस्या सरिता श्रीवास्तव, सरिता अखौरी अर्पिता दूबे के अलावे बाबा भगवान राम ट्रस्ट के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।