जशपुर भाजपा कार्यालय में सीएसआईडीसी के अध्यक्ष ने ली प्रेस कांफ्रेंस, कहा जीएसटी सुधार से कम होगी महंगाई, सभी को मिलेगा इस बदलाव का लाभ
जशपुर भाजपा कार्यालय में सीएसआईडीसी के अध्यक्ष ने ली प्रेस कांफ्रेंस कहा जीएसटी सुधार से कम होगी महंगाई, सभी को मिलेगा इस बदलाव का लाभ
जशपुर भाजपा कार्यालय में सीएसआईडीसी के अध्यक्ष ने ली प्रेस कांफ्रेंस
कहा जीएसटी सुधार से कम होगी महंगाई, सभी को मिलेगा इस बदलाव का लाभ
जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले के प्राचीर से जीएसटी स्लैब में सुधार के संबंध में की गई घोषणा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी की है। केंद्र सरकार के इस कदम से आम जनता को ना केवल महंगाई से बड़ी राहत मिलेगी, बल्कि उनके जेब में बचत के पैसे आने से बाजार में भी रौनक आएगी।
ये बातें छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेव्लपमेंट कार्पोरेशन के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने उक्त बातें कहीं। वे जिला भाजपा कार्यालय राधाकांत भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होनें कहा कि जीएसटी में किये गए सुधार आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। सरकार ने रोजमर्रा प्रयोग होने वाले टूथपेस्ट, साबून, सौंदर्य प्रसाधन सामग्री, कॉपी, पेन, पेंसिल जैसी वस्तुओं पर जीएसटी को जीरो से पांच प्रतिशत तक कम कर दिया हैं। इससे आम लोगों का बजट कम होगा और उनकी बचत बढ़ेगी। अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के इस कदम से किसानों को भी लाभ मिलेगा। इस सुधार में ट्रेक्टर, टायर और फर्टीलाईजर में लगने वाले जीएसटी को कम किया गया है। इससे किसानों को फसल की लागत कम करने में मदद मिलेगी। जिसका सीधा असर आने वाले दिनों में बाजार में अनाज की कीमतों पर पड़ेगा। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होनें कहा कि केंद्र सरकार ने जीएसटी स्लैब की संख्या तीन से घटा कर दो कर दिया है। इससे व्यापारियों व उद्योगपतियों के लिए जीएसटी का रिकार्ड मेंटेन करना आसान होगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा, जिला महामंत्री द्वय मुकेश शर्मा एवं मनीष अग्रवाल, जिला मंत्री संतोष सिंह, जिला मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान, कार्यलय प्रभारी शरद चौरसिया, मण्डल अध्यक्ष मुकेश सोनी, सतीश गोस्वामी, राहुल गुप्ता उपस्थित थे।
राज्य सरकार और प्रशासन करेगी निगरानी
जीएसटी में किए गए सुधारा का लाभ जनता तक पहुंचे इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार और प्रशासन मिल कर जीएसटी स्लैब में किए गए सुधार का लाभ आम जनता तक पहुंचाना सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को दिसंबर तक पुराने स्टाक क्लियर करने का समय दिया गया है। इसके बाद नए जीएसटी दर के अनुसार लोगों को समान मिलने लगेगी।
---------------------------------------------------------


