मुख्यमंत्री ने पंजीकृत सभी किसानों का धान खरीदी करने के दिए निर्देश रायगढ़-जशपुर लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने जिले में धान खरीदी का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने पंजीकृत सभी किसानों का धान खरीदी करने के दिए निर्देश रायगढ़-जशपुर लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने जिले में धान खरीदी का किया शुभारंभ सांसद और विधायक की उपस्थिति में किसान गंगाराम के धान की तौलाई की गई गंगा राम ने पहले टोकन कटाया किसानों की सुविधा के लिए जिले में बनाए गए हैं, 46 धान खरीदी केंद्र 

मुख्यमंत्री ने पंजीकृत सभी किसानों का धान खरीदी करने के दिए निर्देश  रायगढ़-जशपुर लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने जिले में धान खरीदी का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने पंजीकृत सभी किसानों का धान खरीदी करने के दिए निर्देश

रायगढ़-जशपुर लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने जिले में धान खरीदी का किया शुभारंभ

सांसद और विधायक की उपस्थिति में किसान गंगाराम के धान की तौलाई की गई
गंगा राम ने पहले टोकन कटाया

किसानों की सुविधा के लिए जिले में बनाए गए हैं, 46 धान खरीदी केंद्र 

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर/ 15 नवम्बर 2025 :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंजीकृत सभी किसानों का धान खरीदी करने के निर्देश दिए हैं।
                 इसी कड़ी में रायगढ़-जशपुर लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने आज जशपुर विकास खंड के गम्हरिया धान खरीदी केन्द्र में धान खरीदी का शुभारंभ किया, जिले में आज से धान खरीदी शुरू हो गया है। सांसद राठिया और विधायक जशपुर रायमुनि भगत ने जशपुर विकास खंड के ग्राम झीलिंग के किसान गंगा राम यादव को फूल माला और शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया।
            सांसद की उपस्थिति में  किसान गंगाराम के धान की तौलाई भी करवाया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगा राम, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर रोहित व्यास, अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू, एसडीएम विश्वास राव मस्के, डिप्टी कलेक्टर हरिओम द्विवेदी और खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, विपणन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
 
किसानों की सुविधा के लिए जिले में बनाए गए हैं 46 धान खरीदी केंद्र
जिले में किसानों की सुविधा के लिए 46 धान खरीदी केंद्र बनाया गया है। धान खरीदी के लिए किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। प्रशासनिक अमले एवं समिति के कर्मचारियों द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर किसान को समय पर, व्यवस्थित और बिना किसी परेशानी के धान बेचने की सुविधा मिले।
------------------------------------------------------------------