प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के चक्रवात के रूप में परिवर्तित होने का पूर्वानुमान चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के सभी जिलों में हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ छींटें पड़ने का अनुमान
प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के चक्रवात के रूप में परिवर्तित होने का पूर्वानुमान चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के सभी जिलों में हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ छींटें पड़ने का अनुमान
प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज
बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के चक्रवात के रूप में परिवर्तित होने का पूर्वानुमान
चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के सभी जिलों में हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ छींटें पड़ने का अनुमान
लोक सीजी न्यूज़/ जशपुरनगर/ 26 अक्टूबर 2025 :- छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत हैं। बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के चक्रवात के रूप में परिवर्तित होने और इसके प्रभाव से प्रदेश के सभी जिलों में हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ छींटें पड़ने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक अवदाब दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के पास स्थित है। इसके इसके उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए और अधिक प्रबल होकर गहरा अवदाब के रूप में 26 अक्टूबर को और चक्रवात के रूप में 27 अक्टूबर के सुबह परिवर्तित होने की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि, इस चक्रवात के उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने के तत्पश्चात इसकी दिशा उत्तर उत्तर पश्चिम होने की सम्भावना है। यह और अधिक प्रबल होकर प्रबल चक्रवात के रूप में 28 अक्टूबर को परिवर्तित होने की संभावना है।
अगले तीन दिनों तक सभी जिलों में जल्दी वर्षा की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि इस चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश में लगातार नमी आ रहा है। जिसके कारण प्रदेश में अगले तीन दिनों तक लगभग सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। उसके बाद प्रदेश के दक्षिणी भाग में वर्षा, लगातार 31 अक्टूबर तक जारी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, इस अवधि में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।


