पीएम जनमन योजना से 1 करोड़ 91 लाख 25 हजार रुपए से बनी सड़क झाडू मारने में उखड़ गई ग्रामीणों द्वारा भेजी गई वीडियो फुटेज ने निर्माण एजेंसी और विभागीय निगरानी व्यवस्था की खोली पोल
पीएम जनमन योजना से 1 करोड़ 91 लाख 25 हजार रुपए से बनी सड़क झाडू मारने में उखड़ गई ग्रामीणों द्वारा भेजी गई वीडियो फुटेज ने निर्माण एजेंसी और विभागीय निगरानी व्यवस्था की खोली पोल
पीएम जनमन योजना से 1 करोड़ 91 लाख 25 हजार रुपए से बनी सड़क झाडू मारने में उखड़ गई
ग्रामीणों द्वारा भेजी गई वीडियो फुटेज ने निर्माण एजेंसी और विभागीय निगरानी व्यवस्था की खोली पोल
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 24 दिसंबर 2025 : सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले के कुसमी प्रधानमंत्री जन-मन योजना के तहत आदिवासी अंचलों को मुख्यधारा से जोडऩे के सरकारी दावे कुसमी क्षेत्र में झाड़ू की एक मार में उड़ गए।
कुसमी ब्लॉक के पहाड़ी कोरवा जनजाति बाहुल्य धनेशपुर क्षेत्र के आश्रित ग्राम छुराकोना, तक 1 करोड़ 91 लाख 25 हजार रुपए की लागत से करीब 3 किलोमीटर लंबी बन रही करोड़ों की डामर सड़क, बनने के बाद झाड़ू लगाने से उखड़ गई। इससे सरकारी विभाग के विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य धारा से जोडऩे के सारे दावे हवा में काफूर हो गए।
स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सामने लाए गए वीडियो फुटेज ने निर्माण एजेंसी और विभागीय निगरानी व्यवस्था की पोल खोल दी है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नवनिर्मित सडक़ पर झाड़ू लगाने से ही डामर और गिट्टी उखडक़र ढेर में जमा हो रही है। सवाल यह है कि जो सडक़ झाड़ू नहीं झेल पा रही, वह बरसात और भारी वाहनों का बोझ कैसे सहेगी।
निर्माण में गुणवत्ताहीन घटिया सामग्री हो हुआ उपयोग
ग्रामीणों का आरोप है कि सडक़ निर्माण में मानक के विपरीत घटिया बालू और 60 एमएम गिट्टी का इस्तेमाल कर किनारों पर तटबंध तैयार किया जा रहा है। पहाड़ी और ढलान वाला क्षेत्र होने के कारण यह लापरवाही पहली बारिश में पूरी सडक़ को तबाह कर सकती है। इस सडक़ को पहाड़ी कोरवा समुदाय के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और आपात सेवाओं की जीवनरेखा बनना था, लेकिन भ्रष्टाचार ने इसे शुरू होने से पहले ही दम तोडऩे पर मजबूर कर दिया।
---------------------------------------------------------------------


