ट्रैफिक नियमों की लेकर जशपुर पुलिस हुई सख्त नियमों के उल्लंघन पर कुल 120 प्रकरणों में वसूला 44 हजार 300 रु का जुर्माना राशि मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर स्टंट करने वाले को कुनकुरी में पुलिस ने कराया उठा बैठक
ट्रैफिक नियमों की लेकर जशपुर पुलिस हुई सख्त नियमों के उल्लंघन पर कुल 120 प्रकरणों में वसूला 44 हजार 300 रु का जुर्माना राशि मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर स्टंट करने वाले को कुनकुरी में पुलिस ने कराया उठा बैठक
ट्रैफिक नियमों की लेकर जशपुर पुलिस हुई सख्त
नियमों के उल्लंघन पर कुल 120 प्रकरणों में वसूला 44 हजार 300 रु का जुर्माना राशि
मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर स्टंट करने वाले को कुनकुरी में पुलिस ने कराया उठा बैठक
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 24 दिसंबर 2025 : आगामी दिनो में क्रिसमस के त्यौहार व नव वर्ष के मद्देनजर, जिले में सडक़ यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने तथा दुर्घटनाओं में कमी लाने, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर जशपुर पुलिस के द्वारा सख्त कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के द्वारा एक दिने में संपूर्ण जिले में तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, मॉडिफाइड साइलेंसर, तेज रफ्तार व शराब पीकर वाहन चलाने इत्यादि के मामलों में कुल 120 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 44 हजार 300 रु का समन शुल्क वसूला गया है।
पुलिस के द्वारा थाना कुनकुरी क्षेत्र में भी यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए, मॉडिफाइड साइलेंसर के साथ, ओवर स्पीड में स्टंटबाजी करने वाले बाइकर्स को भी पकड़ा गया, जिन्हें पुलिस के द्वारा चलानी कार्यवाही करते हुए, उठक बैठक करा कर ट्रैफिक नियमों के पालन करने की समझाइश दी गई और बताया गया कि नियत गति से ही वाहन चलाएं। बाइक चलाते समय हेलमेट अवश्य पहने, जिससे किसी कारणवश दुर्घटना होने पर जान बच सकती है। पुलिस के द्वारा कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत कार्यवाही करते हुए कुल 12 प्रकरणों में से 03 प्रकरणों में लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है, 02 प्रकरणों को न्यायालय में पेश किया गया है और 01 प्रकरण में शराब पीकर वाहन चलाने पर 185 एम व्ही एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। अन्य 06 प्रकरण जो कि बिना नम्बर, बिना हेलमेट, तीन सवारी इत्यादि से संबंधित थे उनमें 3600 रुपए जुर्माना वसूला गया है।
इसी प्रकार पुलिस के द्वारा संपूर्ण जिले में कुल 120 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए, 44 हजार 300 रुपए का जुर्माना वसूला गया।
वर्सन
जिले केआम नागरिकों से अपील की गई है कि दुर्घटनाओं से बचाव हेतु यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट, सीट बेल्ट अवश्य लगाएं, नशे में कभी भी वाहन न चलाएं, ऐसा करने पर आप खुद व दूसरों की जान भी खतरे में डाल सकते हैं, आपका जीवन आपके व आपके परिवार के लिए अमूल्य है। ट्रैफिक व्यवस्था के सुचारू संचालन व दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु, जशपुर पुलिस प्रतिबद्ध है, नियमों के उल्लंघन पर जशपुर पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी।
शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।
------------------------------------------------------------------------


