ईब नदी में अवैध रेत चोरी पर बड़ी कार्रवाई अभय कंस्ट्रक्शन, जशपुर से 960 घनमीटर रेत जब्त, खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
ईब नदी में अवैध रेत चोरी पर बड़ी कार्रवाई अभय कंस्ट्रक्शन, जशपुर से 960 घनमीटर रेत जब्त, खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
ईब नदी में अवैध रेत चोरी पर बड़ी कार्रवाई
अभय कंस्ट्रक्शन, जशपुर से 960 घनमीटर रेत जब्त, खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर, 09 फरवरी 2026। जिले में अवैध रेत खनन पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत ईब नदी में रेत चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। टीम ने यहां से अवैध रूप से भंडारित 960 घनमीटर रेत जप्त की है।
शिकायत के बाद कार्रवाई तेज, ईब नदी में अवैध खनन उजागर
सहायक खनि अधिकारी के अनुसार, ईब नदी में अवैध उत्खनन और चोरी की शिकायत प्राप्त होने पर 09 फरवरी को निरीक्षण किया गया। जांच में यह पाया गया कि नदी से रेत निकालकर अवैध रूप से भंडारित किया गया था।
अभय कंस्ट्रक्शन, जशपुर से पूरी 960 घनमीटर रेत को जब्त किया गया।
खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज
प्रशासन ने इस कार्रवाई के बाद खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की सुसंगत धाराओं में प्रकरण दर्ज करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारी ने बताया कि सभी प्रक्रिया तय नियमों के अनुरूप जारी है।


