शातिर बाइक चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, बाइक चोरी के मामले का पुलिस ने 48 घंटों में किया खुलासा
जशपुर पुलिस ने जिले के पत्थलगांव और पड़ोसी जिले रायगढ़ के लैलुंगा और धरमजयगढ़ से चोरी गई 3 बाइक बरामद करते हुए, इन दोनो जिलों में बाइक चोरी में सक्रिय चोर गिरोह का खुलासा करते हुए, बाइक चोर गिरोह के चार लोगों को घर दबोचा है।
शातिर बाइक चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार
बाइक चोरी के मामले का पुलिस ने 48 घंटों में किया खुलासा आरोपियों से चोरी की ३ बाइक बरामद
जशपुरनगर. जशपुर पुलिस ने जिले के पत्थलगांव और पड़ोसी जिले रायगढ़ के लैलुंगा और धरमजयगढ़ से चोरी गई 3 बाइक बरामद करते हुए, इन दोनो जिलों में बाइक चोरी में सक्रिय चोर गिरोह का खुलासा करते हुए, बाइक चोर गिरोह के चार लोगों को घर दबोचा है। आरोपियों ने उक्त मोटर सायकलों को पत्थलगांव, लैलुंगा एवं धरमजयगढ़ क्षेत्र से चोरी किया था।
थाना पत्थलगांव में आरोपियों सूरज मांझी उम्र 21 साल निवासी छापरपानी थाना लैलुंगा, राजकिशोर मांझी उम्र 19 साल, गजेन्द्र चौहान उम्र 22 साल, आकाश मांझी उम्र 20 साल सभी निवासी रैरूमाखुर्द थाना धरमजयगढ़ के विरूद्ध धारा 303-2, 3, 5 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध करते हुए गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है।
जानकारी के अनुसार, जोगी लकड़ा उम्र 34 साल निवासी जोरोडोल थाना पत्थलगांव की बाइक २ जून को एक शादी कार्यक्रम से चोरी चली गई थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर उक्त प्रकरण की विवेचना के दौरान, पत्थलगांव पुलिस ने मुखबीर सूचना एवं सायबर सेल से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही आकाश मांझी को अभिरक्षा में लिया। शुरूआत में तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा, पर बारीकी से पूछने पर उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उक्त मोटर सायकल को चोरी करना स्वीकार किया। प्रार्थी के मोटर सायकल सीजी 14 एमयू 8666 को चोरी करने के उपरांत साथी सूरज मांझी जोराडोल के जंगल में छिपाकर रखा था, उसे मेमोरंडम कथन के आधार पर सूरज मांझी से जप्त किया गया।
इसी आधार पर पुलिस द्वारा प्रकरण के अन्य सहआरोपियों को दबिश देकर अभिरक्षा में लिया गया, सभी से पृथक-पृथक पूछताछ की गई तो। उन्होंने बताया कि इस चोरी के अतिरिक्त वे मिलकर अनेक मोटर सायकल चोरी किए हैं। उनके द्वारा धरमजयगढ़ से एक हिरो होण्डा मोटर सायकल एवं ग्राम सुकवांस लैलुंगा से एक सीडी डिलक्स मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया है।
वर्सन
आरोपियों से चोरी की 3 नग मोटर सायकल को जप्त किया गया है, रायगढ़ पुलिस से संपर्क कर आरोपियों की जानकारी को साझा किया जा रहा है। आरोपियों की चंद दिनों में गिरफ्तारी करने पर पुलिस टीम को नगद ईनाम से पुरष्कृत किया गया है।
शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।
--------------------------------------------------------------


