कॉलेज की छात्रा को पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर किया अनाचार पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक अमन लकड़ा को गिरफ्तार कर भेजा जेल
कॉलेज की छात्रा को पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर किया अनाचार पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक अमन लकड़ा को गिरफ्तार कर भेजा जेल
कॉलेज की छात्रा को पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर किया अनाचार
पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक अमन लकड़ा को गिरफ्तार कर भेजा जेल
लोक सीजी न्यूज़/जशपुर/14 अक्टूबर 2025 :- जशपुर पुलिस ने जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र की एक पीड़ित कॉलेज छात्रा की रिपोर्ट पर 22 वर्ष के एक युवक को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि, 13.10.25 को थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत एक 20 वर्षीय पीड़ित युवती ने थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी,कि वह कॉलेज में बी ए की छात्रा है, व वर्तमान में कंप्यूटर का कोर्स भी कर रही है। दिनांक 04.06.2024 में , वह पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत अपने ही गाँव में, अपनी रिश्ते की दीदी की शादी में आई हुई थी , इसी दौरान उसका आरोपी अमन लकड़ा, जो कि पीड़ित प्रार्थिया के गांव का ही रहने वाला है, के साथ थोड़ी बहुत, बातचीत होने लगी, बातचीत के दौरान ही, आरोपी अमन लकड़ा, के द्वारा, पीड़ित प्रार्थिया को बोला गया, कि वह उसे पसंद करता है, व शादी करना चाहता है, जिस पर पीड़ित प्रार्थिया आरोपी अमन लकड़ा के झांसे में आ गई , उसी दिनांक को ही आरोपी अमन लकड़ा के द्वारा, प्रार्थिया के साथ, शादी का झांसा देकर, जबरन अनाचार किया गया, तब से लेकर दिनांक 14.09.25 तक आरोपी अमन के द्वारा, समय- समय पर प्रार्थिया के साथ शादी का झांसा देकर, अनाचार किया जाता रहा है। प्रार्थिया के द्वारा, अब शादी हेतु कहने पर, शादी करने से मना कर रहा है।
➡️ चूंकि मामला महिला संबंधित अपराध से संबंधित होने पर, पुलिस के द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल थाने में आरोपी अमन लकड़ा के विरुद्ध, बी एन एस की धारा 64 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया और आरोपी अमन लकड़ा को हिरासत में ले लिया गया है।
➡️ पुलिस की पूछताछ पर आरोपी अमन लकड़ा के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर, विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


