यहां 12 पुलिस वालों का ही कट गया चालान, बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाने पर कार्रवाई

जशपुर पुलिस के द्वारा जब चेकिंग अभियान चलाया गया, तो चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट धारण कर वाहन चलाने वाले 12 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध भी कार्यवाही करते हुए समंन शुल्क के रूप में 6000 रुपए वसूल किया गया है।

यहां 12 पुलिस वालों का ही कट गया चालान, बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाने पर कार्रवाई


यहां 12 पुलिस वालों का कट गया चालान, बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाने पर कार्रवाई
यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर कुल 45 प्रकरणों में 19 हजार, 600 रुपए समन शुल्क वसूल किया गया

जशपुरनगर. इन दिनो जशपुर पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशानिर्देश में सडक़ दुर्घटनाओं में होने वाले जनहानि की कमी लाने हेतु आम जनता को यातायात नियमों के प्रति विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार जागरूक कर रही है, साथ ही बार-बार नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त चालानी कार्यवाही भी कर रही हैए आमजन से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें जिससे कि समय रहते दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।
     
जांच अभियान चला तो पुलिस वाले भी आए पकड़ में
   
इसी क्रम में जशपुर पुलिस के द्वारा जब चेकिंग अभियान चलाया गया, तो चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट धारण कर वाहन चलाने वाले 12 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध भी कार्यवाही करते हुए समंन शुल्क के रूप में 6000 रुपए वसूल किया गया है। इसके पूर्व भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में भी समय-समय पर आकस्मिक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है, जिसमें कई कर्मचारियों का चालान कट गया है।
                
                       इस संबंध में जशपुर के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि, पुलिस अधिकारी, कर्मचारी को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है कि अधिक से अधिक हेलमेट पहने, ताकि आम जनता में विश्वास हो कि कानून सभी के लिए समान है।
-------------------------------------------------------------