नर्सरी में फॉरेस्ट गार्ड को प्रेमिका के साथ पकड़ा, युवकों ने कराया डांस और बेल्ट से की पिटाई; वीडियो वायरल

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 28 फरवरी 2026 : सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के देवनगर नर्सरी में फॉरेस्ट गार्ड के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। 23 फरवरी को 6 युवकों ने फॉरेस्ट गार्ड सुखदेव पैंकरा को उसकी प्रेमिका के साथ पकड़कर पहले मोबाइल पर गाना बजाकर डांस कराया, फिर बेल्ट से उसकी बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान युवकों ने उसकी प्रेमिका को भी 2–3 डंडे मारे। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

युवकों ने वीडियो बनाकर वायरल किया

पिटाई करने वाले युवकों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में गाली-गलौज करते हुए युवकों को फॉरेस्ट गार्ड से जबरन डांस कराते और बाद में मारपीट करते देखा जा सकता है।

प्रेमिका के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं मारपीट करने वाले युवक

जानकारी के अनुसार, महेशपुर निवासी सुखदेव पैंकरा, जो सूरजपुर जिले के देवनगर बीट में फॉरेस्ट गार्ड के पद पर पदस्थ है, उस समय नर्सरी में अपनी प्रेमिका के साथ मौजूद था। तभी युवकों ने उन्हें रोककर मारपीट की। बताया जा रहा है कि पिटाई करने वाले युवक उसी युवती के रिश्तेदार हैं।

DFO ने जारी किया नोटिस

वीडियो वायरल होने के बाद सूरजपुर डीएफओ ने फॉरेस्ट गार्ड को नोटिस जारी किया है। विभाग ने सवाल किया है कि, आपके साथ वर्दी में मारपीट की घटना होने के बाद उसने इसकी सूचना क्यों नहीं दी।

मिन्नतें करता रहा गार्ड, युवकों ने नहीं सुनी

वीडियो में फॉरेस्ट गार्ड युवकों से छोड़ देने की गुहार लगाता दिखाई दे रहा है, लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी। पहले उससे डांस कराया गया, उसके बाद बेल्ट और डंडों से पिटाई की गई।