21 साल के कलयुगी बेटे ने मां को लात-मुक्के से इतना मारा की इलाज के दौरान हो गई मौत मारपीट से घायल महिला को जशपुर से रायपुर के डीकेएस अस्पताल ले जाया गया पर नहीं बची जान
21 साल के कलयुगी बेटे ने मां को लात-मुक्के से इतना मारा की इलाज के दौरान हो गई मौत मारपीट से घायल महिला को जशपुर से रायपुर के डीकेएस अस्पताल ले जाया गया पर नहीं बची जान
21 साल के कलयुगी बेटे ने मां को लात-मुक्के से इतना मारा की इलाज के दौरान हो गई मौत
मारपीट से घायल महिला को जशपुर से रायपुर के डीकेएस अस्पताल ले जाया गया पर नहीं बची जान
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर / 04 नवम्बर 2025 :- जशपुर पुलिस ने जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम महुआ कापूटोली से एक २१ साल के युवक को अपनी सगी मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल दाखिल किया है।
अपने सगे बेटे की लात-घूसों की मारपीट से मृतिका गेंदी बाई उम्र 60 वर्ष के सिर व चेहरे में चोट के कारण सुजन हो गया था। जिसे परिजनों के द्वारा तत्काल ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल सन्ना ले जाया गया था, स्थिति गंभीर होने पर मृतिका गेंदी बाई को जिला अस्पताल जशपुर रेफर किया गया था। जहां से अग्रिम ईलाज हेतु, मृतिका गेंदी बाई को डीकेएस हॉस्पिटल रायपुर ले जाया गया था, जहां से स्थिति में सुधार नहीं होने पर, पुन: वहां से ईलाज हेतु अंबिकापुर वापस ला रहे थे। कि १ नवम्बर को रास्ते में ही गेंदी बाई की मौत हो गई।
परिजनो की रिपोर्ट पर तत्काल थाना सन्ना में मर्ग दर्ज कर जांच विवेचना में लिया गया। व शव का पंचनामा कर डॉक्टर से पोस्ट मार्टम कराया गया। शॉर्ट पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण शरीर में आई चोट के कारण हत्यात्मक बताने पर, पुलिस के द्वारा आरोपी सुंदर साय उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम महुआ कापूटोली के विरुद्ध थाना सन्ना में बीएनएस की धारा 296, 351-2, 115-2 व 103-1 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए हिरासत में ले लिया गया।
वर्सन
सन्ना क्षेत्रांतर्गत ग्राम महुआ कापूटोली में एक बेटे ने अपनी मां के साथ मारपीट की थी, जिसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।
शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।
------------------------------------------------------------


