कुनकुरी में सूने मकान में चोरी का खुलासा: चोर और चोरी का सामान खरीदने वाला गिरफ्तार
कुनकुरी में सूने मकान में चोरी का खुलासा: चोर और चोरी का सामान खरीदने वाला गिरफ्तार
कुनकुरी में सूने मकान में चोरी का खुलासा: चोर और चोरी का सामान खरीदने वाला गिरफ्तार
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 11 मार्च 2026 : जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में सूने मकान में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी और चोरी का सामान खरीदने वाले युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार रेमते रोड कुनकुरी निवासी राकेश कुमार साव ने 9 मार्च को थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके बड़े पिताजी रामविलास प्रसाद का मकान बंद था। रांची से लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और आलमारी से सोने के कान के टॉप्स, एक जोड़ी चांदी की पायल, पांच नग साठी और करीब डेढ़ हजार रुपए चोरी हो गए थे।
मुखबिर की सूचना से पकड़ा गया आरोपी
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि तुरी बस्ती निवासी साहिल चौहान उर्फ मंटू अचानक अधिक पैसे खर्च कर रहा है। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया।
20 हजार रुपए में बेचे थे जेवर
आरोपी ने बताया कि चोरी के सोने-चांदी के आभूषण उसने बजरंग नगर निवासी दिवाकर ताम्रकार को 20 हजार रुपए में बेच दिए थे। पुलिस ने खरीदार को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के जेवर बरामद कर लिए। साथ ही ताला और आलमारी तोड़ने में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड भी जब्त की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4), 305(क) और 317(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।


