कुसमी के सरनाटोली में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 5 हिरासत में जशपुर जिले के रांझाडीपा इरई ग्राम पंचायत का पूर्व सरपंच जिरमल राम की निगरानी में हो रही थी अफीम की खेती

अफ़ीम के पौधे उखाड़ते मजदूर

कुसमी के सरनाटोली में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 5 हिरासत में

जशपुर जिले के रांझाडीपा इरई ग्राम पंचायत का पूर्व सरपंच जिरमल राम की निगरानी में हो रही थी अफीम की खेती

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 11 मार्च 2026 : जशपुर से लगे बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिपुरी के सरनाटोली में 10 मार्च को अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया है। पुलिस व प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए खेत में काम कर रहे 5 लोगों को हिरासत में लिया है, जो झारखंड के निवासी बताए जा रहे हैं।

       जानकारी के अनुसार सरनाटोली निवासी रूपदेव भगत और कौशिल भगत की करीब ढाई एकड़ जमीन झारखंड के एक व्यक्ति को लीज पर दी गई थी। बताया जा रहा है कि जशपुर जिले के ग्राम पंचायत इरई के राझाडीपा निवासी पूर्व सरपंच जिरमल राम की निगरानी में फूलों की खेती के नाम पर यहां अफीम उगाई जा रही थी। खेती की देखरेख के लिए झारखंड से मजदूर बुलाए गए थे।

   उखड़वाई गई अफीम की खेती     

 मामले की सूचना मिलने पर मंगलवार को कुसमी एसडीएम अनमोल विवेक टोप्पो, एसडीओपी आशीष कुंजाम, कुसमी थाना प्रभारी विरासत कुजूर, तहसीलदार राकी इक्का समेत कुसमी, शंकरगढ़, सामरी और जशपुर जिले के आस्ता थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर पहुंची नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने मजदूरों से अफीम के पौधे उखड़वाए और भारी मात्रा में डोडे जब्त किए। पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई।

शुरू हो चुकी थी अफीम एकत्र करने की प्रक्रिया 

खेत में कई पौधों पर कट लगे होने, और उनसे अफीम एकत्र करने के सबूत मिलने के बाद से अफीम की तस्करी की आशंका भी जताई जा रही है। वहीं त्रिपुरी पंचायत के सरपंच का कहना है कि उन्होंने जनवरी में ही फोटो के साथ कुसमी पुलिस को इसकी सूचना दी थी, लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब जाकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।