सरला एकादशी पर ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में दिव्य द्वीप प्रज्वलन का हुआ आयोजन
सरला एकादशी पर ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में दिव्य द्वीप प्रज्वलन का हुआ आयोजन, श्रद्धा और आस्था का उमड़ा जनसैलाब
सरला एकादशी पर ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में दिव्य द्वीप प्रज्वलन का हुआ आयोजन, श्रद्धा और आस्था का उमड़ा जनसैलाब
लोक सीजी न्यूज जशपुर 16 दिसंबर 2025. सोमवार की शाम सरला एकादशी पर्व के पावन अवसर पर ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में परंपरागत द्वीप प्रज्वलन का भव्य आयोजन किया गया।
रथ यात्रा काल से अनवरत चली आ रही इस धार्मिक परंपरा के अंतर्गत सायंकाल मंदिर परिसर में श्रद्धा और आस्था के साथ दीप प्रज्वलित किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर परिसर हरि नाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन और आरती की मधुर ध्वनि से भक्तिमय हो उठा। भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने सरला एकादशी के पुण्य अवसर पर दीप प्रज्वलन कर सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की। आयोजन ने धार्मिक परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और जनआस्था को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।
----------------------


