अग्रसेन भवन में इंडस्ट्री और बैंकर्स मीट शिविर का हुआ आयोजन

नई औद्योगिक नीति व आर.ए.एम.पी योजना की दी जानकारी इंडस्ट्री और बैंकर्स मीट शिविर का हुआ आयोजन

अग्रसेन भवन में इंडस्ट्री और बैंकर्स मीट शिविर का हुआ आयोजन
अग्रसेन भवन में इंडस्ट्री और बैंकर्स मीट शिविर का हुआ आयोजन

नई औद्योगिक नीति व आर.ए.एम.पी योजना की दी जानकारी

इंडस्ट्री और बैंकर्स मीट शिविर का हुआ आयोजन

पत्थलगांव/लोक सीजी न्यूज़. जिले मे उद्योग को बढावा देने एवं बैंकर्स व उद्यमियो के बीच बेहतर समन्वय बनाने के लिए यहा के अग्रसेन भवन मे एक शिविर का आयोजन किया गया था। जिला कलेक्टर रोहित ब्यास के निर्देशानुसार जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जशपुर द्वारा यह शिविर का आयोजन किया गया था,जिसमे नयी औद्योगिक नीति 2024-30 के अलावा लाॅजिस्टिक पाॅलिसी एवं आर.ए.एम.पी योजना की विस्तृत जानकारी दी।

       प्रमुख बैंक के शाखा प्रबंधक एवं ऋण विभाग के प्रबंधक व औद्योगिक क्षेत्र से जुडे दर्जनो उद्योगपति उपस्थित हुये। शिविर की शुरूवात करते हुये जिला एवं व्यापार उद्योग केन्द्र जशपुर के महाप्रबंधक एम.एस पैंकरा ने बताया कि आर.ए.एम.पी योजना के अंतर्गत आने वाले सभी उद्यम के प्रदर्शन को बढ़ाना और तेज करना है, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के विकास और प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है,यह योजना विश्व बैंक द्वारा समर्थित है और इसका उद्देश्य एमएसएमई क्षेत्र को अधिक प्रतिस्पर्धी और टिकाऊ बनाना है। उन्होने इस आयोजन का उददेश्य बतारते हुये कहा कि नवाचार,स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण को बढावा देना है,शिविर के माध्यम से सूक्ष्म एवं लघु उद्योग से जुडे वर्तमान और संभावित उद्यमियो को उद्योग जगत से संबंधित नवीनतम नीतियो,योजनाओ और वित्तीय सहायता प्रक्रियाओ की जानकारी दी। जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग जशपुर के प्रबंधक मनीष भगत ने नयी औद्यागिक नीति 2024-30 के प्रमुख प्रावधानो की विशेष जानकारीयां दी। उन्होने बताया कि इस नीति के तहत उद्यमियो को मिलने वाली रियायतें,अनुदान,कर प्रोत्साहन और उद्योग लगाने की प्रक्रियाओ को सरल किया गया है। नये उद्यमियो के लिए विशेष छूट के भी प्रावधान है। उन्होने उद्यमियो को बैंको से ऋण प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेजो,आवेदन की प्रक्रिया,ऋण स्वीकृति और उसके मापदंड की विभिन्न जानकारीयां उपलब्ध कराई।

नई लाॅजिस्टिक पाॅलिसी की भी दी जानकारी-उद्योग विभाग के महाप्रबंधक एम.एस.पैंकरा ने नवीन लाॅजिस्टिक पाॅलिसी के तहत व्यापार मे सुगमता और परिवहन लागत को कम करने की नीतियों को भी सभी के साथ साझा किया। लाॅजिस्टिक के क्षेत्र मे हुये बदलावो और सुविधाओ को बढाने सरकार की ओर से दी जा रही सब्सीडी पर भी विशेष जानकारीयां दी गई।

समय-समय पर होते रहे शिविर का आयोजन-शहर के उद्योगपति प्रवीण गर्ग एवं मुकेश गर्ग ने कहा कि ऐसे शिविर के माध्यम से सरकार की पाॅलिसी के विषय मे बेहतर जानकारी मिलती है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा जिले मे उद्योगो को बढावा देने एवं सरकार द्वारा दिये जा रहे प्रोत्साहन व पाॅलिसी की जानकारी समय समय पर शिविर के माध्यम से मिलते रहने से उद्योगो को बढावा मिलेगा।