जशपुरनगर में भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-पिकअप की टक्कर में तीन किशोर गंभीर, बाहर रेफर
जशपुरनगर में भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-पिकअप की टक्कर में तीन किशोर गंभीर, बाहर रेफर
जशपुरनगर में भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-पिकअप की टक्कर में तीन किशोर गंभीर, बाहर रेफर
लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर, 16 फरवरी 2026 : जशपुरनगर में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एनएच 43 में जशपुर के गम्हारिया स्कूल के पास सुबह करीब 6 बजे स्कूटी और पिकअप वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह का समय होने के कारण सड़क पर आवाजाही कम थी, लेकिन टक्कर की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।
108 एंबुलेंस ने दिखाई तत्परता, घायलों को किया गया रेफर
सूचना मिलते ही 108 संजीवनी एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ईएमटी टीम ने तत्काल प्राथमिक उपचार देते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल जशपुर पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद हालत गंभीर देखते हुए एक घायल को रांची रेफर किया, जबकि दो अन्य को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।
घायलों की पहचान अनूप नायक (15), निवासी बरटोली जशपुर एवं प्रतीक गुप्ता (15), निवासी बनियाटोली जशपुर के रूप में हुई है। तीसरे घायल की पहचान की जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


