पीडीएस का बारदाना घोटाला: 8.39 लाख की बोरियों का गबन, दो आरोपी गिरफ्तार

पीडीएस का बारदाना घोटाला: 8.39 लाख की बोरियों का गबन, दो आरोपी गिरफ्तार

पीडीएस का बारदाना घोटाला: 8.39 लाख की बोरियों का गबन, दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस गिरफ्त में गबन के आरोपी
पीडीएस का बारदाना घोटाला: 8.39 लाख की बोरियों का गबन, दो आरोपी गिरफ्तार

पीडीएस का बारदाना घोटाला: 8.39 लाख की बोरियों का गबन, दो आरोपी गिरफ्तार

लोक सीजी न्यूज / जशपुर | 26 मार्च 2026

जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र में पीडीएस बारदान (बोरियों) के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी रिजवान अली और खरीदार सुधीर साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022-23 में शासकीय उचित मूल्य दुकानों से बारदानों के संकलन का काम आरोपी रिजवान अली को दिया गया था। जांच में पाया गया कि उसने 33,850 बारदान (करीब 8.39 लाख रुपये) गोदाम में जमा करने के बजाय गबन कर दिए।

जिला विपणन अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने धारा 408, 420 और 411 भादवि के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने सूरजपुर और अंबिकापुर से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिकअप वाहन (MP 65-GA-0244) और 4000 बारदान जब्त किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।