*पत्नी का मुंडन कर बेटे से सिर पर करवाया पेशाब, वीडियो वायरल होने के बाद जागी पुलिस* *14 जून को हुई घटना की शिकायत पहले ही दर्ज थी, सोशल मीडिया में वीडियो फैलने पर आरोपी गिरफ्तार*

*पत्नी का मुंडन कर बेटे से सिर पर करवाया पेशाब, वीडियो वायरल होने के बाद जागी पुलिस* *14 जून को हुई घटना की शिकायत पहले ही दर्ज थी, सोशल मीडिया में वीडियो फैलने पर आरोपी गिरफ्तार*

*पत्नी का मुंडन कर बेटे से सिर पर करवाया पेशाब, वीडियो वायरल होने के बाद जागी पुलिस*  *14 जून को हुई घटना की शिकायत पहले ही दर्ज थी, सोशल मीडिया में वीडियो फैलने पर आरोपी गिरफ्तार*

*पत्नी का मुंडन कर बेटे से सिर पर करवाया पेशाब, वीडियो वायरल होने के बाद जागी पुलिस*

*14 जून को हुई घटना की शिकायत पहले ही दर्ज थी, सोशल मीडिया में वीडियो फैलने पर आरोपी गिरफ्तार*

लोक सीजी न्यूज / जशपुर 19 जून 2026 : सरगुजा संभाग के कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंडोपारा में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते एक पति ने न केवल उसका सिर मुंडवा दिया, बल्कि अपने बेटे से उसके सिर पर पेशाब भी करवाया। इस पूरी घटना का वीडियो 18 जून को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के रुनियाडीह निवासी आरोपी की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। दंपती के चार बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि पति पिछले एक वर्ष से पत्नी को छोड़कर अलग रह रहा था। इसी बीच पत्नी अपनी आजीविका चलाने के लिए अन्य लोगों के सहयोग पर निर्भर थी। पति को पत्नी के चरित्र पर संदेह था और इसी शक के आधार पर उसने 14 जून को ग्राम पंडोपारा में पत्नी के साथ अमानवीय व्यवहार किया।

घटना के दिन ही दर्ज हुई थी शिकायत, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल

पीड़िता ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई रिपोर्ट, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस

पीड़िता ने घटना वाले दिन 14 जून को ही पटना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह 11 जून को काम करने के लिए समाज के ही एक युवक के घर गई थी। इसी बात को लेकर पति ने उस पर आरोप लगाते हुए सार्वजनिक रूप से उसका मुंडन किया और बेटे से सिर पर पेशाब करवाया। आरोपी ने घटना का वीडियो भी अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया था।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 296, 351(2) और 84 के तहत अपराध दर्ज कर लिया था। हालांकि आरोप है कि मामला दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने तत्काल गिरफ्तारी नहीं की। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और मामले के चर्चा में आने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि महिला के साथ हुई इस अमानवीय घटना में पुलिस को पहले ही सख्त कार्रवाई करनी चाहिए थी। अब मामले की जांच जारी है।