*पीडब्ल्यूडी सचिव ने निर्माण कार्यों की प्रगति पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को लगाई फटकार*
*पीडब्ल्यूडी सचिव ने निर्माण कार्यों की प्रगति पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को लगाई फटकार* *मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव भेजने के निर्देश, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर*
*पीडब्ल्यूडी सचिव ने निर्माण कार्यों की प्रगति पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को लगाई फटकार*
*मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव भेजने के निर्देश, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 19 जून 2026 / लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने शुक्रवार को जशपुर जिले में निर्माणाधीन सड़कों और अधोसंरचना परियोजनाओं का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर असंतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
सचिव बंसल ने रौनीघाट-बगीचा मार्ग, बगीचा-चराईडांड मार्ग तथा मेडिकल कॉलेज के प्रस्तावित पहुंच मार्ग का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज तक पहुंचने वाली सड़क को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाना चाहिए। इसके लिए फोरलेन सड़क निर्माण का प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जशपुर-पत्थलगांव हाईवे की धीमी रफ्तार पर नाराजगी, नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश
समीक्षा बैठक में निर्माणाधीन सड़क, पुल और भवन परियोजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जशपुर से पत्थलगांव राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। कार्यों की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क एवं अन्य विकास परियोजनाओं में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इसके बाद आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में जशपुर और पत्थलगांव क्षेत्र में निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित सड़कों, पुलों और भवनों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। श्री बंसल ने अधिकारियों को नियमित एवं कड़ाई से मॉनिटरिंग कर निर्माण गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का लाभ समय पर आम लोगों तक पहुंचे, इसके लिए सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।
निरीक्षण और समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर रोहित व्यास, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता व्ही.के. भतपहरी, मुख्य अभियंता बी.एस. बघेल, ज्ञानेश्वर कश्यप एवं जी.एस. मंडावी सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


