आपने भरा क्या अपना एसआईआर फॉर्म ? जशपुर कलेक्टर ने अपना गणना पत्र बीएलओ से कराया सत्यापन कलेक्टर ने मतदाताओं से की अपील, मतदाता सूची में अपने नाम का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराए
आपने भरा क्या अपना एसआईआर फॉर्म ? जशपुर कलेक्टर ने अपना गणना पत्र बीएलओ से कराया सत्यापन कलेक्टर ने मतदाताओं से की अपील, मतदाता सूची में अपने नाम का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराए
आपने भरा क्या अपना एसआईआर फॉर्म ?
जशपुर कलेक्टर ने अपना गणना पत्र बीएलओ से कराया सत्यापन
कलेक्टर ने मतदाताओं से की अपील, मतदाता सूची में अपने नाम का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराए
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 20 नवम्बर 25 :- विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर अभियान के तहत गुरुवार को कलेक्टर रोहित व्यास को बूथ लेवल अधिकारी, बीएलओ द्वारा उनके शासकीय आवास पहुंचकर उन्हें गणना प्रपत्र सौंपा गया। ततपश्चात कलेक्टर जशपुर ने गणना पत्र भरकर बीएलओ एप से सत्यापन कराया।
जिले के कलेक्टर रोहित व्यास ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है, कि मतदाता सूची में अपने नाम का सत्यापन अवश्य कराएं।
उल्लेखनीय है कि जिले में बीएलओ द्वारा घर घर जाकर मतदाताओं से एसआईआर के तहत गणना पप्रत्र सौंप कर सत्यापन का कार्य निरंतर किया जा रहा है। यह कार्य 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर 25 तक निरंतर किया जाएगा।
-----------------------------------------------------------------------


