जिले के सडक़ों को संवारने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खोला खजाना, 150 करोड़ रुपए की लागत से जिले के दो स्टेट हाईवे का होगा जीर्णोधार
150 करोड़ रुपए की लागत से जिले के दो स्टेट हाईवे का होगा जीर्णोधार जिले के सडक़ों को संवारने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खोला खजाना बरसात के बाद शुरू होगा, तपकरा-लुड़ेग और कोतबा-बागबहार स्टेट हाईवे सडक़ों का निर्माण कार्य
150 करोड़ रुपए की लागत से जिले के दो स्टेट हाईवे का होगा जीर्णोधार
जिले के सडक़ों को संवारने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खोला खजाना
बरसात के बाद शुरू होगा, तपकरा-लुड़ेग और कोतबा-बागबहार स्टेट हाईवे सडक़ों का निर्माण कार्य
जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज. जशपुर जिले की सडक़ों को संवारने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकार का खजाना खोल दिया है। सीएम के निर्देश पर जिले की दो महत्वपूर्ण स्टेट हाईवे के पुर्ननिर्माण के लिए 149 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत करते हुए बजट जारी कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, निर्माण एजेंसी ने इन सडक़ों के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है, और बरसात के बाद इन सडक़ों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इन स्टेट हाईवे में 41 किलोमीटर लंबी तपकरा-लुड़ेग और 13 किलोमीटर लंबी कोतबा-बागबहार स्टेट हाईवे शामिल है। परिवहन के लिहाज से ये दोनों स्टेट हाईवे जशपुर जिले के लिए अहम है।
जिले को ओडिशा और झारखंड से जोड़ती हैं दोनो महत्वपूण सडक़ें
ये सडक़े जशपुर जिले को पड़ोसी राज्य ओडिशा व झारखंड के साथ राजधानी रायपुर व न्यायधानी बिलासपुर से जोड़ती है। इस सडक़ से हो कर रोजाना दर्जनों यात्री बस रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, झारसुगड़ा सहित अन्य गंतव्य के लिए रवाना होती है। लगातार भारी वाहन चलने से इन सडक़ों की स्थिति खराब हो गई थी। इनकी मरम्मत की मांग लगातार जिलेवासियों द्वारा की जा रही थी। जिलेवासियों को हो रही परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इन दोनों स्टेट हाईवे की मरम्मत के लिए कार्रवाई शुरू करने का निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिया था।
सीएम के निर्देश पर प्राक्कलन रिपोर्ट के आधार पर वित्त विभाग ने तपकरा से लुड़ेग के लिए 110.33 करोड़ और बागबहार से कोतबा के लिए 39.77 रुपए स्वीकृत करते हुए, राशि जारी कर चुकी है। बरसात के बाद इन दोनों सडक़ों का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
----------------------------------------------------------------------


