बगीचा में खेतों में काम कर रहे तीन पहाड़ी कोरवाओं पर गिरी आकाशय बिजली
बगीचा में खेतों में काम कर रहे तीन पहाड़ी कोरवाओं पर गिरी आकाशय बिजली, आकाशीय बिजली से झुलस कर गंभीर रूप से झुलसे पहाड़ी कोरवाओं को मिला तत्काल उपचार अब स्थिति पूरी तरह सामान्य
बगीचा में खेतों में काम कर रहे तीन पहाड़ी कोरवाओं पर गिरी आकाशय बिजली,
आकाशीय बिजली से झुलस कर गंभीर रूप से झुलसे पहाड़ी कोरवाओं को मिला तत्काल उपचार
अब स्थिति पूरी तरह सामान्य
जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज़ 02 सितंबर 2025. जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक के महादेवजोबला में आकाशीय बिजली गाज की चपेट में आकर ३ पहाड़ी कोरवा गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गए। आकाशीय गाज से झुलसकर घायल हुए तीनो पहाड़ी कोरवाओं को तत्काल बगीचा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कलेक्टर रोहित व्यास ने पहले ही जिले के संबंधित अधिकारियों को बरसात के मौसम में आपात की स्थिति निर्मित होने पर प्रभावितों को त्वरित सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में विशेष पिछड़ी जनजातीय समुदाय में आने वाले पहाड़ी कोरवाओं के आकाशीय बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसने की जानकारी होते ही, उनका तत्काल उपचार प्रारंभ किया गया। अभी उनकी स्थिति सामान्य है।
तीनो पहाड़ी कोरवाओं की हालत सामान्य
आकाशीय बिजली गिरने की वजह से घायल तीनों पहाड़ी कोरवा रामनारायण पिता बीरबल 18 साल, सीतामुनि पिता सुरेश 12 साल और सुखमणि पिता भीमसेन 20 साल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा में तत्काल उपचार प्रारंभ किया गया। डॉक्टर उत्तम नागवंशी एवं टीम के द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तीनों की स्थिति सामान्य है।
---------------------------------------------------------


