*बेटे ने मामूली बात पर मां को बेरहमी से पीटा, 2 दिन बेहोश पड़ी रही; मौत के बाद आरोपी बेटा गिरफ्तार*
*बेटे ने मामूली बात पर मां को बेरहमी से पीटा, 2 दिन बेहोश पड़ी रही; मौत के बाद आरोपी बेटा गिरफ्तार*
*बेटे ने मामूली बात पर मां को बेरहमी से पीटा, 2 दिन बेहोश पड़ी रही; मौत के बाद आरोपी बेटा गिरफ्तार*
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 23 अप्रैल 2026 : रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना में बेटे ने मामूली विवाद में अपनी ही मां की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हैरानी की बात यह रही कि घायल मां दो दिन तक घर में बेहोश पड़ी रही, लेकिन उसका इलाज नहीं कराया गया। बहन ने मदद की कोशिश की तो आरोपी ने उसे भी जान से मारने की धमकी दे दी।
जानकारी के मुताबिक, 21 अप्रैल की रात ग्राम लटोरी बैगापारा में मां सोमारी बाई अपनी बेटी के साथ घर के बाहर सो रही थी। इसी दौरान बेटा सुखलाल घर पहुंचा और दरवाजे के सामने सोने को लेकर नाराज हो गया। गुस्से में उसने लकड़ी के डंडे से मां के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गई।
घटना के बाद बहन ने मां को अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसे धमकाया कि अगर किसी को बताया तो उसे भी जान से मार देगा। डर के कारण वह चुप रही। अगले दो दिन तक मां घर में ही बेहोश पड़ी रही और आखिरकार 23 अप्रैल को उसकी मौत हो गई।
मां की मौत के बाद बहन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।