बाइकर्स ऑफ जशपुर गैंग पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राईक

एनएच 43 हाईवे पर खतरनाक स्टंटबाजी कर रहे बाईकर्स गैंग के 17 सदस्यों के विरूद्ध एमण्व्ही एक्ट के तहत् कुल 37 हजार रुपए की चालानी कार्यवाही की गई। पुलिस के अनुसार, बाईकर्स गैंग में 2 नाबालिग भी शामिल थे

आडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़़ के स्टंटबाज जुटे थे जशपुर में

 

मयाली से लगे एनएच 43 हाईवे पर खतरनाक स्टंटबाजी कर रहे बाईकर्स गैंग के 17 पर कार्रवाई

 

जशपुरनगर/ लोक सीजी न्यूज. पुलिस की टीम ने बाइकर्स ऑफ  जशपुर गैंग पर सर्जिकल स्ट्राईक करते हुए, मयाली से लगे एनएच 43 हाईवे पर खतरनाक स्टंटबाजी कर रहे बाईकर्स गैंग के 17 सदस्यों के विरूद्ध एमण्व्ही एक्ट के तहत् कुल 37 हजार रुपए की चालानी कार्यवाही की गई। पुलिस के अनुसार, बाईकर्स गैंग में 2 नाबालिग भी शामिल थे और कई वाहन मोडिफाईड पाए गए। इसके बाद बाइकर्स गैंग के कई परिजनों को मौके पर बुलाकर सख्त हिदायत भी दी गई है।

                       जशपुर पुलिस के अनुसार, शनिवार की शाम लगभग 4 बजे जिला जशपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल से लगे एनएच 43 एवं स्टेट हाईवे में तेज गति से बाइकर्स गैंग की स्टंटबाजी करने की शिकायत एसएसपी शशि मोहन सिंह को मिली, कई लोग खतरनाक स्टंट करते हुए रील बना रहे हैं, इनके कृत्य से शांति भंग हो रही है और आसपास के रहवासी परेशान हो रहे हैं।

                       इस सूचना पर एसएसपी स्वयं मौके पर रवाना हुए एवं एसडीओपी कुनकुरी विनोद मंडावी एवं उप निरीक्षक संतोष तिवारी को तत्काल मौके पर पहुंचने हेतु कहा गया। पुलिस टीम द्वारा चारों ओर से घेराबंदी कर कुल 17 स्पीड बाइकर्स को धर दबोचा गया।

तीन राज्यों से बुलाए गए थे बाइक स्टंटबाज                

पुलिस की पूछताछ में बाइकर्स गैंग ने बताया कि इन युवकों ने, बाइकर्स ऑफ जशपुर, नामक एक सोशल मीडिया ग्रूप बनाया है एवं इसी के तहत् यह गैरकानूनी स्टंट शो का आयोजन किया गया था, इसमें न केवल जशपुर जिले के ग्रामीण अंचलों से बल्कि सीमावर्ती ओडिशा, झारखंड से भी कई बाइकर्स आए थे। पुलिस द्वारा उक्त सभी बाइकर्स को पकडक़र थाना लाया गया, जहां उनके ड्राईविंग लायसेंस, वाहनों का रजिस्ट्रेशन और वाहनों का मॉडिफिकेशन की जॉंच की गई।

                 जांच में पुलिस द्वारा मोटर सायकल चालक सेत राम उम्र 21 साल निवासी किलकिला थाना पत्थलगांव, गनपत पैंकरा उम्र 21 साल निवासी लोड़हापानी, राहुल राम उम्र 21 साल निवासी रानीबगीचा जशपुर, बादल भगत उम्र 23 साल निवासी प्रेमनगर जशपुर, तरूण भगत उम्र 23 साल निवासी तेतरटोली, विनोद साय उम्र 28 साल निवासी बगिया, शंकर राम उम्र 24 साल निवासी राउरकेला, किशन कुमार उम्र 29 साल निवासी बागबहार, दीपेश कुमार उम्र 22 साल निवासी सोनतराई, गजेन्द्र पैंकरा उम्र 26 साल निवासी राजाआमा कोतबा, शिशु पाला पैंकरा उम्र 21 साल निवासी कोतबा, गान्दरू बरला उम्र 23 साल निवासी राउरकेला, रूस्तम पैंकरा उम्र 23 साल निवासी सागीभावना थाना कांसाबेल, अजय कुमार जाड़ी उम्र 23 साल निवासी मेराल चैकी आरा, आमोश एक्का उम्र 21 साल निवासी लैलुंगा, धरमजगढ़ का 17 वर्षीय बालक, आरा क्षेत्र का एक 17 वर्षीय बालक के विरूद्ध मोटर सायकल को खतरनाक तरीके से स्टंट करते पाए जाने, मोडिफाई कराने पर इन सभी के विरूद्ध एमव्ही एक्ट के तहत् कार्यवाही कर कुल 37 हजार रुपए का चालान काटा गया है।

वर्सन              

सभी बाइकर्स गैंग के युवाओं से अपील है कि, खतरनाक स्टंट करना बंद करें, आप सब समाज के भविष्य हो, आपको देखकर ही अन्य लोग सीखेंगें। आपके कृत्य से जान जोखिम में डाला जा रहा है एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था खराब हो रही है। समाज के विकास में आप सभी योगदान दें। 

शशि मोहन सिंह, एसएसपी जशपुर।

--------------------------------------------------------------------------