गुम नाबालिग बालिका को सूचना के 24 घंटों के भीतर ढूंढ लाई जशपुर पुलिस, लौटाई परिजनों के चेहरे पर मुस्कान सोशल मीडिया के जरिए पीड़िता की हुई दोस्ती, शादी का झांसा दे भगा ले गया और किया दुष्कर्म

गुम नाबालिग बालिका को सूचना के 24 घंटों के भीतर ढूंढ लाई जशपुर पुलिस, लौटाई परिजनों के चेहरे पर मुस्कान सोशल मीडिया के जरिए पीड़िता की हुई दोस्ती, शादी का झांसा दे भगा ले गया और किया दुष्कर्म

गुम नाबालिग बालिका को सूचना के 24 घंटों के भीतर ढूंढ लाई जशपुर पुलिस, लौटाई परिजनों के चेहरे पर मुस्कान  सोशल मीडिया के जरिए पीड़िता की हुई दोस्ती, शादी का झांसा दे भगा ले गया और किया दुष्कर्म
पुलिस गिरफ्त में आरोपी

गुम नाबालिग बालिका को सूचना के 24 घंटों के भीतर ढूंढ लाई जशपुर पुलिस, लौटाई परिजनों के चेहरे पर मुस्कान

सोशल मीडिया के जरिए पीड़िता की हुई दोस्ती, शादी का झांसा दे भगा ले गया और किया दुष्कर्म

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 15 दिसंबर 2025 : जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर, नाबालिग को शादी का झांसा दे भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी १९ वर्ष के आरोपी युवक विक्की राम चौहान को जशपुर पुलिस ने बीएनएस की धारा 137-2, 87, 64, 65-1 व पॉस्को एक्ट की धारा 3, 4 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए गिरफ्तार कर लिया और सूचना के महज २४ घंटों के भीतर ही आरोपी के कब्जे से पीडि़त बालिका को बरामद कर परिजनो के सुपूर्द कर दिया है।
            घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 दिसंबर 25 को थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम के प्रार्थी पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, दिनांक 12 दिसंबर की शाम को उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी जो कि कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत एक शासकीय विद्यालय में कक्षा 07 वीं की छात्रा है, घर के पास ही आग तपा रही थी, रात्रि करीबन 09:00 बजे तक वापस घर नहीं लौटने पर, प्रार्थी अपने घर से बाहर निकल कर देखा तो पाया कि उसकी नाबालिग बेटी, आग तपाने की जगह पर नहीं थी, जिस पर प्रार्थी के द्वारा अपने परिजनों के साथ, आस पड़ोस, सहेलियों रिश्तेदारों में उसकी पता साजी की गई, पर कहीं पता नहीं चला। 
              मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल थाना कुनकुरी में मामला पंजीबद्ध कर जांच पता साजी में लिया गया।
             पतासाजी के द्वारा पुलिस को परिजनों के सहयोग व ग्रामीणों से पूछताछ के माध्यम से पता चला कि उक्त घटना समय में जब नाबालिग बालिकाए घर के पास आग तपा रही थी, तभी एक एक व्यक्ति मोटर सायकल में आया था, जिसकी मोटर सायकल में बैठ कर, बालिकाए घर वालों को बिना बताए उसके साथ चली गई थी। विवेचना दौरान पुलिस के द्वारा आरोपी की पहचान विक्की राम चौहान के रूप कर ली गई थी, जो कि थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम का रहने वाला था, जिस पर पुलिस की टीम के द्वारा तत्काल थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत आरोपी के घर पर दबिश दी गई, जहां से आरोपी विक्की राम चौहान के कब्जे से बालिका को बरामद कर लिया गया और आरोपी को हिरासत में लेकर लाया गया।

फिर सामने आया सोशल मीडिया साइट का साईड इफेक्ट

पूछताछ पर नाबालिग बालिका ने बताया कि आरोपी विक्की से उसकी दोस्ती, सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर हुई थी। घटना दिनांक 12 दिसंबर 25 को आरोपी के द्वारा बालिका को उसके घर के पास से चलो घूमकर आते हैं, कहकर मोटर साइकल में बैठा कर, अपने साथ एक जंगल में ले गया और रात्रि करीबन 08:30 बजे बालिका से जबरन दुष्कर्म भी किया। फिर उसे मोटर साइकल में बिठाकर थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत अपने गृह ग्राम में ले गया।
------------------------------------------------------------