पेशी से जिला जेल लाया जा रहा मुल्जिम लोरो घाटी में भाग निकला था, हथकड़ी सरका कर चलती बस से हुआ था फरार

आरोपी ने नाबालिग बालिका के शरीर पर कई स्थानों पर दांत से काटा और गुप्तागों को सिगरेट से जलाया था। २ जून को मुल्जिम पेशी के दौरान कुनकुरी से जशपुर जिला जेल लाए जाते वक्त जशपुर के लोरो घाट में पुलिस की हथकड़ी सरका कर बस से कूदकर फरार हो गया था।

पेशी से जिला जेल लाया जा रहा मुल्जिम लोरो घाटी में भाग निकला था, हथकड़ी सरका कर चलती बस से हुआ था फरार


पेशी से जिला जेल लाया जा रहा मुल्जिम लोरो घाटी में भाग निकला था
हथकड़ी सरका कर चलती बस से हुआ था फरार
सरबकोम्बो बादल खोल जंगल से पुलिस ने फरार आरोपी रितेश प्रताप सिंह को धर दबोचा

जशपुरनगर/ लोक सीजी न्यज. २ जून को मुल्जिम पेशी के दौरान कुनकुरी से जशपुर जिला जेल लाए जाते वक्त जशपुर के लोरो घाट में पुलिस की हथकड़ी सरका कर बस से कूदकर फरार हो गया था। आरोपी ने नाबालिग बालिका के शरीर पर कई स्थानों पर दांत से काटा और गुप्तागों को सिगरेट से जलाया था।
             मामले में जिले के एसएसपी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित किया था। घटना के बांद से जशपुर पुलिस की टीम, लगातार आरोपी रितेश के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। अंतत: मुखबिर की सूचना पर, सरबकोम्बो बादल खोल जंगल से पुलिस ने फरार आरोपी रितेश प्रताप सिंह को धर दबोचा।

पीडि़ता के गुप्तांगों को सिगरेट से जलाने और शरीर दांत काटने का आरोपी
आरोपी रितेश प्रताप सिंह वर्ष 2023 में एक नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर भगा कर ले जाने के मामले में पूर्व में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद दिनांक 17 मई 25 को आरोपी रितेश प्रताप सिंह के द्वारा पुन: उक्त लडक़ी को शादी करूंगा कहकर, अपने साथ मोटर साइकल में बैठा कर ले गया था। इस दौरान आरोपी रितेश ने लडक़ी को बादलखोल जंगल में ले जा कर गाली गलौच व मारपीट किया फिर अपने घर सहित कई स्थानों पर ले जाकर लडक़ी को प्रताडि़त करते हुए शरीर में दांतो से काटने के बाद उसके गुप्तांगों को सिगरेट से जला दिया था। जिसके बाद लडक़ी किसी तरह अपनी जान बचाकर भागी थी।
          लडक़ी की रिपोर्ट पर थाना नारायणपुर में आरोपी रितेश प्रताप सिंह के विरुद्ध बीएनएस की 296, 115-2, 118, 64 व 62 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी रितेश को गिरफ्तार कर 20 मई 25 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा
मुल्जिम पेशी के दौरान कुनकुरी से लौटते वक्त लोरो घाट में पुलिस की चलती बस से कूदकर फरार आरोपी रितेश को पुलिस ने प्रोफेशनल तरीके से ढूंढ निकाला है, उसे गिरफ्तार जेल भेजा जा रहा है। आरोपी को ढूंढ निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर निरीक्षक संत लाल आयाम व आरक्षक बसंत कुमार खुटिया को नगद ईनाम से पुरुस्कृत किया जाएगा।
---------------------------------------------------------------