पड़ोसी की रात में सोते समय टांगी से मारकर हत्या, पानी को रोकने बनाए गए मेड़ में गिरने से उपजे विवाद में हुई वारदात

पड़ोसी की रात में सोते समय टांगी से मारकर हत्या, पानी को रोकने बनाए गए मेड़ में गिरने से उपजे विवाद में हुई वारदात

पड़ोसी की रात में सोते समय टांगी से मारकर हत्या, पानी को रोकने बनाए गए मेड़ में गिरने से उपजे विवाद में हुई वारदात
पुलिस गिरफ्त में हत्या का आरोपी

 पड़ोसी की रात में सोते समय टांगी से मारकर हत्या, पानी को रोकने बनाए गए मेड़ में गिरने से उपजे विवाद में हुई वारदात

मृतक का पड़ोसी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

मामला पंडरापाठ चौकी क्षेत्र के ग्राम भड़िया, डूमरपारा का

जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज़. जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक के पंडरापाठ चौकी क्षेत्र के ग्राम भड़िया, डूमरपारा में एक ग्रामीण ने घर के पास पानी रोकने के लिए बनाए गए मेड से टकराकर गिरने को लेकर उप विवाद में आवेश में आकर अपने पड़ोसी की बाद में सोते समय कुल्हाड़ी से मारकर निर्माण हत्या कर दी है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगी जप्त कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

          पुलिस के अनुसार, मामले के प्रार्थी अरविंद राम, उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम भड़िया, डूमर पारा , चौकी पंडरापाठ , जो कि मृतक शंकर राम का बेटा है, ने चौकी पंडरापाठ में रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 09.08.25 को उसके पिता शंकर राम उम्र 52 वर्ष , प्रार्थी के चाचा विजय राम के साथ, एक रिश्तेदार के यहां , चौकी पंडरापाठ क्षेत्रांतर्गत ही एक ग्राम घोरडेगा में मेहमानी गए थे, कि उक्त दिनांक को ही शाम करीबन 4:00 बजे प्रार्थी का पिता मृतक शंकर राम , प्रार्थी के चाचा विजय राम के साथ मेहमानी से पैदल वापस लौटते वक्त, ग्राम भड़िया में आरोपी दिलसाय नागेश के घर के पीछे, पानी को रोकने हेतु बनाए गए मेड़ में टकराकर गिर गया, व जिससे नाराज होकर मृतक शंकर राम,मेड़ बनाने की बात को लेकर आरोपी दिलसाय राम के साथ वाद विवाद करने लगा, आरोपी दिलसाय राम के द्वारा भी शंकर राम के साथ गाली गलौच व मारपीट की गई, इसी दौरान हल्ला गुल्ला को सुनकर मृतक शंकर राम के परिजन आए व बीच बचाव कर मृतक शंकर राम को अपने घर ले गए, रात्रि में लगभग 10.00 बजे मृतक शंकर राम व उनके परिजन खाना खाकर सोने चले गए, मृतक शंकर राम घर के बाहर परछी में सोया था, व परिजन घर के अंदर सोए हुए थे, दिनांक 10.08.25 की सुबह जब मृतक शंकर राम के परिजन , उठकर देखे, तो पाया कि शंकर राम, घर के बाहर परछी में अपनी खाट में लहू लुहान स्थिति में मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। प्रार्थी को संदेह है कि आरोपी दिलसाय राम के द्वारा ही उसके पिता शंकर राम की हत्या की गई है।

     ➡️ प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल चौकी पंडरा पाठ में हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(1) व 238 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

➡️ पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल का निरीक्षण कर, मृतक शंकर राम के शव का पंचनामा कर, पोस्ट मार्डम कराया गया। पुलिस के द्वारा मामले के आरोपी दिलसाय राम को हिरासत में ले लिया गया।