अग्र गौरव सम्मान से तीन अग्रवाल पार्षदों को किया गया सम्मानित
अग्र गौरव सम्मान से पत्थलगांव नगरपालिका के तीन अग्रवाल पार्षदों को सम्मानित किया गया है। यह आयोजन संभागीय अग्रवाल सभा भवन के लोकार्पण के समय आयोजित किया गया था।
अग्र गौरव सम्मान से तीन अग्रवाल पार्षदों को किया गया सम्मानित
अग्रवाल संभागीय सभा भवन का हुआ लोकार्पण
राजेश अग्रवाल की कलम से
पत्थलगांव/ लोक सीजी न्यूज. अग्र गौरव सम्मान से पत्थलगांव नगरपालिका के तीन अग्रवाल पार्षदों को सम्मानित किया गया है। यह आयोजन संभागीय अग्रवाल सभा भवन के लोकार्पण के समय आयोजित किया गया था।
अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल की मौजूदगी में पत्थलगांव नगर पालिका वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद अजय बंसल, वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद मनीष अग्रवाल एवं वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद सुनीता अजय बंसल को अग्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल का कहना था कि अक्सर अग्रवाल समाज के लोग अपने व्यापार के लिए जाने जाते थे, लेकिन पिछले दस सालों के अंतराल मे अग्रवाल समाज के युवक युवतियों ने कठिन से कठिन परीक्षाएं पास कर कलेक्टर, एसण्पी, सीए के अलावा अन्य बड़े प्रशासनिक पदों में अपना परचम लहराया है।
उनका कहना था कि अग्रवाल समाज के लोग अब राजनीति क्षेत्र से भी अछूते नहीं हैं। समाज के लिए यह बहुत ही गौरव की बात है कि पंद्रह वार्ड की पत्थलगांव नगर पंचायत में तीन अग्र बंधुओं ने जीत दर्ज कर राजनीति में भी अपना परचम लहराया।
अंबिकापुर में आयोजित हुआ कार्यक्रम
यह आयोजन अंबिकापुर के संभागीय अग्रवाल सभा भवन का लोकार्पण समारोह के दौरान आयोजित हुआ था, जिसमे बतौर मुख्य अतिथि विधायक राजेश अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि राजीव अग्रवाल अध्यक्ष सीएसआई डीसी छत्तीसगढ शासन के अलावा अध्यक्ष श्रीनिवास केडिया, अशोक अग्रवाल एवं अन्य अग्रवाल संगठन के दर्जनो लोग मौजूद थे। इस मौके पर वरिष्ठ पार्षद अजय बंसल ने कहा कि राजनीति के क्षेत्र मे अग्र बंधुओ का प्रदर्शन अब किसी परिचय का मोहताज नहीं है। उंचे से उंचे पदो का प्रतिनिधित्व कर अग्रवाल समाज के लोग व्यापार के साथ-साथ राजनीति एवं प्रशासनिक पदों पर भी अपना परचम लहरा रहे हैं।
दरअसल इस बार के नगरीय निकाय चुनाव मे तीन वार्डो से तीन अग्र बंधु कड़ी टक्कर के बीच चुनाव जीतकर आए थे। इनमे वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद सुनीता अजय बंसल एवं वार्ड 5 के पार्षद मनीष अग्रवाल ने पहली बार पार्षद पद का चुनाव लडक़र जीत हासिल की थी। वहीं अजय बंसल लगातार तीन बार चुनाव जीतकर पार्षद बन चुके हैं। अग्र गौरव सम्मान से सम्मानित होने के बाद पत्थलगांव अग्रवाल सभा एवं पूरे समाज ने तीनो ही सम्मानित पार्षदों को शुभकामनाएं दीं।


