बालक प्राथमिक शाला आश्रम नीमगांव के बच्चों को ट्रस्ट ने बांटे गर्म कपड़े
बालक प्राथमिक शाला आश्रम नीमगांव के बच्चों को ट्रस्ट ने बांटे गर्म कपड़े
बालक प्राथमिक शाला आश्रम नीमगांव के बच्चों को ट्रस्ट ने बांटे गर्म कपड़े
लोक सीजी न्यूज जशपुरनगर 15 दिसंबर 2025 :- बाबा भगवान राम ट्रस्ट, सर्वेश्वरी समूह एवं अघोर परीषद ट्रस्ट के वर्तमान अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा गुरूपद संभव राम जी के निर्देशन में देश के उज्जवल भविष्य बच्चों के सर्वागीणं विकास हेतु चलाये जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत बाबा भगवान राम ट्रस्ट सोगड़ा, जशपुर एवं श्री सर्वेश्वरी समूह महिला संगठन जशपुर द्वारा 14 दिसम्बर 2025 रविवार को विकासखण्ड जशपुर के आदर्श शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक प्राथमिक शाला आश्रम नीमगांव में प्राथमिक शाला आश्रम के बच्चों के बीच ठंड से बचाव हेतु ऊनी टोपी,स्वेटर एवं मोजे सहित बिस्किट आदि का वितरण किया गया।
कार्यक्रम प्रातः 10ः30 बजे बालक प्राथमिक शाला आश्रम नीमगांव के प्रागंण में आयोजित किया गया जिसमें लगभग 69 आश्रम के बच्चों को उक्त सामग्रिया वितरित की गई। कार्यक्रम का शुभ आरंभ बाबा भगवान राम ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के चित्र पर विधिवत पूजन कर किया गया। सर्वप्रथम बाबा भगवान राम ट्रस्ट के ट्रस्टी कृष्ण कुमार (टप्पू जी) द्वारा ऊनी टोपी, स्वेटर एवं मोजे का वितरण कर कार्यक्रम प्रांरभ किया गया तत् पश्चात सर्वेश्वरी समूह महिला संगठन जशपुर के वरिष्ठ सदस्या सरिता श्रीवास्तव द्वारा कुछ बच्चों को टोपी, स्वेटर एवं मोजे प्रदान की गई। इसके बाद ट्रस्ट के सदस्यो एवं महिला संगठन के अन्य सदस्यो द्वारा टोपी, स्वेटर एवं मोजे वितरण का कार्य सम्पादित किया गया।
प्रांगण में उपस्थित बच्चे, शिक्षक, प्रधान पाठक एंव समूह के सदस्यो द्वारा राष्ट्रगान गाकर भारत माता की जय एवं वन्दे मातरम का गगनभेदी उदघोष किया गया । कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ने एवं अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की सीख दी गयी। छात्रो के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हर-हर महादेव की जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में महिला संगठन की वरिष्ठ सदस्या सरिता श्रीवास्तव, सरिता अखौरी, कविता सिंह, बबीता सिन्हा, हेमलता, अर्पिता दूबे, रंजिता सांरगी, पूनम दूबे, सीमा सिंह, अंजू सिन्हा, अनुपमा सिंह, अनिमा मिश्रा, निधि यादव,सौम्या सुरभि के अलावे बाबा भगवान राम ट्रस्ट के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे कार्यक्रम को सफल बनाने में कमल दूबे एंव प्रवीण सिन्हा का सराहनीय सहयोग रहा। इनके अतिरिक्त नरेन्द्र सिन्हा जशपुर के साथ प्राथमिक शाला आश्रम नीमगांव के प्रधान पाठक अनिला भगत एवं बलदेव राम, सहायक शिक्षक हरिओम नागेश, पूनम बरवा एवं शाला के अन्य कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। ट्रस्ट के द्वारा आगामी दिवसों अन्य शालाओं में भी इस तरह के कार्यक्रम करने की योजना है।


