मानसून की बिदाई से पहले भी जमकर बरस रहे बादल , आईएमडी ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मानसून की बिदाई से पहले भी जमकर बरस रहे बादल , आईएमडी ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट , दक्षिण बस्तर में भारी से अति भारी वर्षा होने तो, उत्तर छत्तीसगढ़ में एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना

मानसून की बिदाई से पहले भी जमकर बरस रहे बादल , आईएमडी ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
जशपुर में भारी बारिश से पहाड़ी इलाकों में तबाही

मानसून की बिदाई से पहले भी जमकर बरस रहे बादल 

आईएमडी ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट  

दक्षिण बस्तर में भारी से अति भारी वर्षा होने तो, उत्तर छत्तीसगढ़ में एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना

जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज़/26 सितंबर: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के पहले बारिश का दौर जारी है, इन दिनों प्रदेश के कई इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है 
      दो दिनों तक हुई बारिश के बाद तापमान में भी कमी आई है, इसके साथ ही अब प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड ने भी दस्तक देना शुरू कर दिया है।
    आईएमडी ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट  
इसी बीच मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर और राजनांदगांव सहित कुल 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू है. मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के अलग-अलग हिस्सों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।
        मौसम विभाग के अनुसार राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में आज गरज-चमक के साथ मूसलधार बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बन रहा है जिसका असर अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ पर दिख सकता है।
         26 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने और भारी वर्षा होने की संभावना है। 
      भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः बस्तर संभाग और उससे लगे जिले संभावित है। दक्षिण बस्तर में एक दो स्थानों पर 27 और 28 सितंबर को भारी से अति भारी वर्षा होने की सम्भावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ में एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।