एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में मारा छापा 40 हजार की रिश्वत लेते कार्यालय का बड़ा बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार

जैकेट और टोपी में रिश्वत लेने का का आरोपी बाबू

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में मारा छापा

40 हजार की रिश्वत लेते कार्यालय का बड़ा बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 8 जनवरी 2026 : - जशपुर के जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय में आज दोपहर बाद, एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए कार्यालय के सहायक ग्रेड - 02 के पद पर पदस्थ गिरीश कुमार वारे को ४० हजार रुपए नगद की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस समय जशपुर जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी अजय शर्मा भी कार्यालय में मौजूद थे।
                        इस संबंध में विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ४० हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़े गए लिपिक ने विभाग में पदस्थ एक भृत्य के कथित ट्रांसफर के एवज में रिश्वत की मांग की थी। ठीक भृत्य से 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते समय एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी लिपिक इससे पहले भी ट्रांसफर के नाम पर 30 हजार रुपए ले चुका था। आरोप है कि जब भृत्य ने बाकी पैसे देने में असमर्थता जताई तो आरोपी ने उसकी पल्सर बाइक जबरन अपने पास रख ली थी।
               मामले की शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने पूरी योजना बनाकर जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 
----------------------------------------------------------------------