रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर के घर बिना अनुमति धर्मसभा, पुलिस ने रुकवाया; मामला दर्ज

रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर के घर बिना अनुमति धर्मसभा, पुलिस ने रुकवाया; मामला दर्ज

रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर के घर बिना अनुमति धर्मसभा, पुलिस ने रुकवाया; मामला दर्ज
धर्म सभा में शामिल समाज के लोग

 रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर के घर बिना अनुमति धर्मसभा, पुलिस ने रुकवाया; मामला दर्ज

लोक सीजी न्यूज नेटवर्क/ जशपुरनगर 25 जनवरी 2026 :- अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के नमनाकला में बिना अनुमति आयोजित धर्मसभा पर पुलिस ने कार्रवाई की है। रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो के घर ईसाई समुदाय के लोगों द्वारा धार्मिक सभा रखी गई थी, जिसकी सूचना हिंदू संगठन ने पुलिस को दी।

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने स्थिति का निरीक्षण कर कार्यक्रम को त्वरित रूप से रुकवा दिया। आयोजन के लिए जिला प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। पुलिस ने संबंधित लोगों को समझाइश देने के बाद मुख्य आयोजकों को थाना लाकर पूछताछ की।

 वर्सन

ओमेगा टोप्पो सहित अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। विवेचना के दौरान और नाम भी जोड़े जा सकते हैं।

प्रवीण द्विवेदी, थाना प्रभारी, गांधीनगर अंबिकापुर।