जशपुर: बच्चों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की सौगात, मुख्यमंत्री साय ने कांसाबेल में स्मार्ट क्लासरूम का शुभारंभ
जशपुर: बच्चों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की सौगात, मुख्यमंत्री साय ने कांसाबेल में स्मार्ट क्लासरूम का शुभारंभ
जशपुर: बच्चों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की सौगात,
मुख्यमंत्री साय ने कांसाबेल में स्मार्ट क्लासरूम का शुभारंभ
लोक सीजी न्यूज जशपुरनगर 25 जनवरी 2026:- जशपुर जिले के स्कूलों में अब बच्चे स्मार्ट क्लासरूम के जरिए पढ़ाई करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल के सरस्वती शिशु मंदिर में स्मार्ट क्लासरूम परियोजना का शुभारंभ किया। यह पूरी परियोजना एसईसीएल के सीएसआर मद से 5 करोड़ रुपये की मंजूर राशि से संचालित होगी, जिसके तहत जिले के शासकीय स्कूलों में 206 इंटरएक्टिव पैनल लगाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आधुनिक तकनीक शिक्षण को अधिक रोचक और प्रभावी बनाती है, और इस पहल से दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को भी शहरों जैसी सुविधाएं मिलेंगी। कार्यक्रम में विधायक गोमती साय सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
अधिकारियों के अनुसार, एमओयू के तहत जिले के चयनित स्कूलों में चरणबद्ध तरीके से इंटरएक्टिव पैनल लगाए जाएंगे। इन स्मार्ट पैनलों की मदद से शिक्षक डिजिटल कंटेंट, वीडियो और ई-लर्निंग सामग्री के जरिए पढ़ाई को और बेहतर बना सकेंगे। परियोजना से जिले के सैकड़ों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण डिजिटल शिक्षा का लाभ मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि पिछले माह जिला प्रशासन, एसईसीएल और ईडू सीआईएल के बीच त्रिपक्षीय समझौता हुआ था, जिसके बाद जशपुर में आधुनिक शिक्षण सुविधाओं का विस्तार तेजी से आगे बढ़ रहा है।जशपुर: बच्चों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की सौगात, मुख्यमंत्री साय ने कांसाबेल में स्मार्ट क्लासरूम का शुभारंभ
जशपुर जिले के स्कूलों में अब बच्चे स्मार्ट क्लासरूम के जरिए पढ़ाई करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल के सरस्वती शिशु मंदिर में स्मार्ट क्लासरूम परियोजना का शुभारंभ किया। यह पूरी परियोजना एसईसीएल के सीएसआर मद से 5 करोड़ रुपये की मंजूर राशि से संचालित होगी, जिसके तहत जिले के शासकीय स्कूलों में 206 इंटरएक्टिव पैनल लगाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आधुनिक तकनीक शिक्षण को अधिक रोचक और प्रभावी बनाती है, और इस पहल से दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को भी शहरों जैसी सुविधाएं मिलेंगी। कार्यक्रम में विधायक गोमती साय सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
अधिकारियों के अनुसार, एमओयू के तहत जिले के चयनित स्कूलों में चरणबद्ध तरीके से इंटरएक्टिव पैनल लगाए जाएंगे। इन स्मार्ट पैनलों की मदद से शिक्षक डिजिटल कंटेंट, वीडियो और ई-लर्निंग सामग्री के जरिए पढ़ाई को और बेहतर बना सकेंगे। परियोजना से जिले के सैकड़ों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण डिजिटल शिक्षा का लाभ मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि पिछले माह जिला प्रशासन, एसईसीएल और एडू सीआईएल के बीच त्रिपक्षीय समझौता हुआ था, जिसके बाद जशपुर में आधुनिक शिक्षण सुविधाओं का विस्तार तेजी से आगे बढ़ रहा है।