जशपुर प्रवास पर आए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को एनएचएम कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन एनएचएम के अनिश्चितकालीन आंदोलन की कृत कार्यवाही को शून्य करने की मांग
जशपुर प्रवास पर आए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को एनएचएम कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन एनएचएम के अनिश्चितकालीन आंदोलन की कृत कार्यवाही को शून्य करने की मांग
जशपुर प्रवास पर आए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को एनएचएम कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन
एनएचएम के अनिश्चितकालीन आंदोलन की कृत कार्यवाही को शून्य करने की मांग
लोक सीजी न्यूज़/ जशपुरनगर/ 03 नवम्बर 2025 :- आज स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्याम बिहारी जायसवाल के जशपुर प्रवास पर एनएचएम संघ जिला जशपुर इकाई द्वारा एनएचएम के अनिश्चितकालीन आंदोलन की कृत कार्यवाही को शून्य करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया।
संघ द्वारा बताया गया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारियों संघ के आव्हान पर दिनांक 18 अगस्त से 19 सितंबर 25 तक जशपुर जिले सहित पूरे प्रदेश के लगभग 16000 एनएचएम कर्मचारी अपनी नियमितीकरण सहित 10 सूत्रीय मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन आंदोलन पर थे। तत्पश्चात माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के द्वारा एनएचएम कर्मचारी संघ की नियमितीकरण सहित 10 सूत्रीय मांगों के पूर्ति के संबंध में सार्थक पहल व विभागीय अधिकारियों चर्चा एवं कुछ मांगों पर सहमती उपरांत उक्त आंदोलन को एनएचएम संघ द्वारा स्थगित कर दिया गया।
संघ ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मोदी गारंटी के तहत कर्मचारियों से किए गए नियमितीकरण सहित 10 सूत्रीय मांगों के वादे को निश्चित समयावधि में पूरा करने के आश्वासन के कारण संघ द्वारा अनिश्चितकालीन आंदोलन को स्थगित किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री जी को सौंपे गए ज्ञापन मे आंदोलन के दौरान किए गए समस्त कृत कार्यवाही को शून्य करने के साथ-साथ बर्खास्त किए गए 25 एनएचएम कर्मचारियों को यथाशीघ्र बहाल करने की मांग की गई है। इस संबंध में माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं एनएचएम कर्मचारी संघ के बीच सार्थक चर्चा हुई। जिसमें स्वास्थ्य मंत्री द्वारा राज्य उत्सव के कार्यक्रम की समाप्ति उपरांत कृत कार्यवाहियों को शून्य करने के साथ-साथ जिन मांगों पर सहमती बनी है को पूरा करने की बात कहीं गई है।
------------------------------


