स्कूल में नाचा कार्यक्रम के दौरान महिला डांसर पर नोट उड़ाना पड़ा महंगा, रोजगार सहायक बर्खास्त
स्कूल में नाचा कार्यक्रम के दौरान महिला डांसर पर नोट उड़ाना पड़ा महंगा, रोजगार सहायक बर्खास्त
स्कूल में नाचा कार्यक्रम के दौरान महिला डांसर पर नोट उड़ाना पड़ा महंगा, रोजगार सहायक बर्खास्त
लोक सीजी न्यूज नेटवर्क 24 जनवरी 2026 :- छत्तीसगढ के कोरिया जिले के जनपद पंचायत सोनहत स्थित एक सरकारी स्कूल में आयोजित नाचा कार्यक्रम के दौरान महिला डांसर पर नोट उड़ाने का वीडियो वायरल होने पर रोजगार सहायक जिंदरसाय सोनवानी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया।
नाचा कार्यक्रम में जिंदरसाय मस्ती करते हुए नोट उड़ाता दिखाई दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से फैल गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जनपद पंचायत सीईओ ने पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया, लेकिन जवाब संतोषजनक न मिलने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के तहत उसे तत्काल प्रभाव से सेवा से हटा दिया गया।