यहां खुद भाई ने उजाड़ दी बहन की मांग की सिंदूर साले की घातक मारपीट से जीजा की मौत,

यहां खुद भाई ने उजाड़ दी बहन की मांग की सिंदूर साले की घातक मारपीट से जीजा की मौत, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

यहां खुद भाई ने उजाड़ दी बहन की मांग की सिंदूर साले की घातक मारपीट से जीजा की मौत,
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साला और मृतक रामसाय राम

यहां खुद भाई ने उजाड़ दी बहन की मांग की सिंदूर
साले की घातक मारपीट से जीजा की मौत, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज. थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम लोखंडी में एक ग्रामीण ने खुद अपनी सगी बहन की मांग उजाड़ दी। ग्रामीण ने पारिवारिक विवाद में अपने जीजा की जान ले ली। 
                  घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रामसाय अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था, जहां साले ने अपनी बहन को जाने से मना किया और विवाद के दौरान साले ने अपने जीजा के पेट में ऐसी लात मारी कि, मृतक रामसाय की मृत्यु हो गई। डॉक्टर ने पीएम रिपोर्ट में बताया, कि पेट की अंतड़ी फटने से मृतक की मृत्यु हुई है। आरोपी साले सत्यम राम के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में हत्या के लिए बीएनएस की धारा 103 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए जशपुर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
                      मृतक के ७२ साल के पिता कुटका राम, निवासी लोखंडी, ने थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि, १६ अगस्त को उसके बेटे मृतक रामसाय राम और उसकी बहु के मध्य किसी, बात में वाद-विवाद होने पर, उसकी बहु नाराज होकर, ग्राम लोखंडी के ही बस्ती बनडीपा, स्थित अपने मायके में चली गई थी। घटना दिनांक 21 अगस्त की रात्रि में वे सभी भोजन करके, आराम कर रहे थे। इसी दौरान उसका बेटा मृतक रामसाय राम ने, पत्नी को लेने जा रहा हूं, बोलकर अपनी पत्नी के मायके बनडीपा, लोखंडी गया व रात्रि करीबन 11:00 बजे घर वापस आकर बताया कि ससुराल में उसके साले आरोपी सत्यम राम के द्वारा अपनी बहन को तुम्हारे साथ नहीं भेजूंगा, कहते हुए, इसके साथ वाद विवाद करने लगा और गुस्से में मृतक रामसाय राम के पेट में, जोरदार लात मारा है, जिससे उसके पेट में दर्द हो रहा है। फिर अगले दिन 22 अगस्त को शाम करीबन 4:00 बजे उसके बेटे की मृत्यु हो गई।
-------------------------------------------------------------