कुछ दिन और जारी रहेगा छत्तीसगढ़ में बारिश का रौद्र रूप लगभग सभी जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी
कुछ दिन और जारी रहेगा छत्तीसगढ़ में बारिश का रौद्र रूप लगभग सभी जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी लगातार बारिश से न्यूनतम तापमान भी गिरा, जशपुर में महसूस हो रही ठंड
कुछ दिन और जारी रहेगा छत्तीसगढ़ में बारिश का रौद्र रूप
लगभग सभी जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी
लगातार बारिश से न्यूनतम तापमान भी गिरा, जशपुर में महसूस हो रही ठंड
जशपुर में नदी-नाले उफान पर, घरजियाबथान बांध से पानी ओवरफ्लो होकर सडक़ पर बह रहा
रायपुर/जशपुर/लोक सीजी न्यूज. छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश में अगले 5 दिनों तक लगातार हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है साथ ही बंगाल की खाड़ी में २५ अगस्त से निम्न दाब निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है जिससे बारिश का दौरा और तेज होने की संभावना है।
जशपुर जिले में नदी-नाले उफान पर, कई स्थानो में आवागमन बाधित
इधर पिछले तीन-चार दिनो से जारी लगातार बारिश से जशपुर वनांचल क्षेत्र में न्यूनतम तापमाप गिरा है और यहां ठंड महसूस की जा रही है। साथ ही लगातार बारिश से इस जिले में पहाड़ी नदी-नाले उफान पर हैं, जिसके कारण से कई स्थानो पर आवागमन बाधित है। बगीचा से रौनी मार्ग पर कई स्थानो पर पहाड़ी सडक़ पर भू-स्खलन की खबरों से लोग दहशत में हैं। इधर पत्थलगांव के घरजियाबथान बांध से पानी ओवरफ्लो होकर सडक़ पर बह रहा है, जिससे घरजियाबथान-तमता-शेखरपुर मार्ग पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया है।
इन जिलों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट जहां होगी तेज बारिश
मौसम विभाग ने प्रदेश के गरियाबंद महासमुंद बलोदा बाजार जांजगीर चांपा रायगढ़ बिलासपुर कोरबा जशपुर गौरेला पेंड्रा मरवाही सूरजपुर कोरिया और बलरामपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है इन इलाकों में माध्यम से भारी वर्षा की संभावना है।
येलो अलर्ट वाले जिले
सुकमा बीजापुर दंतेवाड़ा बस्तर नारायणपुर कोंडागांव कांकेर धमतरी बालोद राजनांदगांव गरियाबंद महासमुंद रायपुर बलौदा बाजार जांजगीर चंपा बिलासपुर कोरबा जशपुर गौरेला पेंड्रा मरवाही दुर्ग बेमेतरा कबीरधाम मुंगेली कोरिया और बलरामपुर जिलों में येलो अलर्ट है इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गलत चमक और गाज गिरने की भी संभावना जताई गई है।
-------------------------------------------------------------


