राम लक्ष्मण के साथ मुख्य अतिथि पहुंचे रावण दहन करने कार्यक्रम स्थल, उससे पहले धू-धू कर जल रहा था रावण बताया जा रहा है कि, दो भाइयों ने रावण के पैर छूने के बहाने लाइटर से विधि विधान करने से पहले फूंक दिया रावण का पुतला
राम लक्ष्मण के साथ मुख्य अतिथि पहुंचे रावण दहन करने कार्यक्रम स्थल, उससे पहले धू-धू कर जल रहा था रावण बताया जा रहा है कि, दो भाइयों ने रावण के पैर छूने के बहाने लाइटर से विधि विधान करने से पहले फूंक दिया रावण का पुतला रविवार को खिलाफ दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष ने पुलिस थाने में की पूरे मामले की लिखित शिकायत
राम लक्ष्मण के साथ मुख्य अतिथि पहुंचे रावण दहन करने कार्यक्रम स्थल, उससे पहले धू-धू कर जल रहा था रावण
बताया जा रहा है कि, दो भाइयों ने रावण के पैर छूने के बहाने लाइटर से विधि विधान करने से पहले फूंक दिया रावण का पुतला
रविवार को खिलाफ दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष ने पुलिस थाने में की पूरे मामले की लिखित शिकायत
लोक सीजी न्यूज़/जशपुरनगर/5 अक्टूबर 2025 :- जिले के कुनकुरी खेल मैदान में विजयादशमी के अवसर पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रम के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब रावण दहन के लिए राम लक्ष्मण के साथ मुख्य अतिथि के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के कुछ पहले ही रावण के पुतले को फूंक दिया गया।
बताया जा रहा है की, नगर के दो कारोबारी सगे भाइयों ने खेल मैदान कुनकुरी में बनाए गए कार्यक्रम स्थल पर जबरन प्रवेश कर उपद्रव मचाया और समय से पहले रावण के पुतले में आग लगा दी। घटना के बाद सनातन धर्म दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार हेडा ने थाना कुनकुरी में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
मामले को लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट के बाद बढ़ी नाराजगी
बताया जा रहा है कि इतना बड़ा बवाल होने के बाद भी दो दिनों तक मामला शांत कर लिया गया, लेकिन जब दोनों भाइयों ने इस मसले को लेकर सोशल मीडिया पर शेखी बघारने वाला पोस्ट किया, तो मामला बिगड़ गया और समाज ने पूरे मामले पर कानूनी कार्रवाई करने का मन बना लिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपक हेडा ने रविवार 5 अक्टूबर को कुनकुरी पुलिस को दिए अपने शिकायत में बताया है कि, दिनांक 02 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 7:35 बजे रावण दहन कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में थी। समिति के लगभग 15 सदस्य आतिशबाजी और विधिवत रावण दहन की तैयारियों में व्यस्त थे। इस दौरान पंकज अग्रवाल, निवासी कुनकुरी, सुरक्षा बैरिकेडिंग को पार कर जबरन अंदर घुस गया। जब समिति सदस्य तरुण डनसेना ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने कहा कि, रावण के पैर छूकर वापस लौट जाऊंगा, लेकिन रावण के पास पहुंच कर लाइटर से पुतले में आग लगा दी। जब अध्यक्ष दीपक हेडा ने विरोध किया और पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया, तो आरोपी पंकज अग्रवाल ने उन्हें गालियां देते हुए धक्का-मुक्की और मारपीट की। इसी दौरान उसका बड़ा भाई नीरज अग्रवाल भी मौके पर पहुँच गया और दोनों भाइयों ने मिलकर गंदी गालियाँ और हाथापाई की। समिति के सदस्यों ने बीच-बचाव कर दोनों को हटाया, लेकिन जाते-जाते उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। यह घटना उस समय हुई जब मैदान में लगभग 25 हजार की भीड़ रावण दहन कार्यक्रम देखने के लिए उपस्थित थी।
धार्मिक आयोजन में उपद्रव कर विध्न डालने के आरोप
आयोजन समिति अध्यक्ष ने अपने आवेदन में कहा है कि, पंकज अग्रवाल और नीरज अग्रवाल ने सार्वजनिक धार्मिक आयोजन में विघ्न डालकर न केवल उपद्रव किया बल्कि जन सुरक्षा को भी खतरे में डाला है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में कुनकुरी थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने बताया कि सनातन धर्म स्थाई समिति दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष के द्वारा आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत मिली है, जिस पर प्रथम सूचना दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
-------------------


