अभी तक आपने अपने वाहन में नहीं लगवाया है हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट, तो जल्दी करें,

अभी तक आपने अपने वाहन में नहीं लगवाया है हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट, तो जल्दी करें, जल्द शुरू होगी चालान की कार्रवाई

अभी तक आपने अपने वाहन में नहीं लगवाया है हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट, तो जल्दी करें,

अभी तक आपने अपने वाहन में नहीं लगवाया है हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट, तो जल्दी करें, जल्द शुरू होगी चालान की कार्रवाई 

जिले में इस- इस तिथि को इस-इस स्थान पर नए नंबर प्लेट के लिए लगेंगे शिविर

1 अप्रैल 2019 के पहले के सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाना है अनिवार्य 

जशपुरनगर/लोक सीजी न्यूज़. यदि आपने भी अपने वाहन मैं हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगवाया है तो जल्दी करें क्योंकि 1 अप्रैल 2019 के पहले के सभी वाहनों में एचएसआरपी, यानी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

             इस संबंध में जानकारी देते हुए जशपुर के जिला परिवहन अधिकारी विजय कुमार निकुंज ने बताया की जिले में 23 जून से 21 जुलाई 2025 तक, जशपुर जिला परिवहन कार्यालय में प्रति दिन तथा जिला भर में अलग-अलग स्थान में अलग-अलग तिथियां में परिवहन विभाग की ओर से अधिकृत स्थान पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाने का काम चल रहा है।

        जिला परिवहन अधिकारी ने बताया की 23 जून से 26 जून तक जनपद पंचायत भवन बगीचा, जनपद पंचायत भवन दुलदुला। 28 जून एवं 30 जून से 2 जुलाई तक जनपद पंचायत भवन सना जनपद पंचायत भवन आस्ता, 8 जुलाई से 11 जुलाई तक जिंदल परिवहन सुविधा केंद्र कांसाबेल, जनपद पंचायत भवन बागबाहर, 12 जुलाई एवं 14 जुलाई से 16 जुलाई 2025 तक नगर पंचायत भवन कोतबा, जनपद पंचायत भवन फरसाबहार एवं 17 जुलाई और 19 जुलाई एवं 21 जुलाई को सामुदायिक भवन तपकरा, जनपद पंचायत भवन मनोरा में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का कार्य किया जाएगा। वाहन स्वामियों से अपील है कि वह आवश्यक दस्तावेज जैसे, आरसी बुक रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लेकर संबंधित स्थान पर पहुंचकर सुविधा का लाभ लें। संपर्क हेतु व्हाट्सएप नंबर 7000216562 तथा 79 87257965, 9770114417 पर संपर्क कर सकते हैं।