मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तपकरा के लिए खोला सौगातों का पिटारा पहुंचे थे तहसील कार्यालय का शुभारंभ करने, तपकरा को नगरपंचायत बनाने की भी की घोषणा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तपकरा के लिए खोला सौगातों का पिटारा पहुंचे थे तहसील कार्यालय का शुभारंभ करने, तपकरा को नगरपंचायत बनाने की भी की घोषणा तपकरा के खेल स्टेडियम के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपए और फरसाबहार में विश्राम गृह निर्माण की घोषणा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तपकरा के लिए खोला सौगातों का पिटारा
पहुंचे थे तहसील कार्यालय का शुभारंभ करने, तपकरा को नगरपंचायत बनाने की भी की घोषणा
तपकरा के खेल स्टेडियम के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपए और फरसाबहार में विश्राम गृह निर्माण की घोषणा
जशपुरनगर/लोकसीजी न्यूज. 28 जून 2025 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने घोषणा को साकार करते हुए शनिवार को तपकरा में तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी कार्यालय का शुभारंभ किया। विदित हो कि 14 जनवरी को जशपुर जिले के प्रवास पर मुख्यमंत्री ने तपकरा को पूर्ण तहसील बनाने की घोषणा की थी। तहसील बनने से इसका लाभ 33 ग्रामों के किसानोंए छात्रों और नागरिकों को मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तपकरा के बड़ी सौगातों का पिटारा खोलते हुए तपकरा को नगर पंचायत बनाने, तपकरा स्थित खेल स्टेडियम के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपए देने और फरसाबहार में विश्राम गृह निर्माण करने की घोषणा की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आम जनता को अधिकांश कार्यों के लिए राजस्व विभाग की जरूरत पड़ती है। तहसील कार्यालय खुलने से इसका लाभ यहां की नागरिकों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मोदी की गारंटी को तेजी से लागू कर रही है। सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए। आवास प्लस प्लस के तहत जिसके पास 5 एकड़ असिंचित भूमि, 2.50 एकड़ सिंचित भूमि, टू व्हीलर और 15 हजार की आमदनी है उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान 3 लाख हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया गया था। महिलाओं को सशक्त बनाने महतारी वंदन योजना ने माध्यम से 70 लाख महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपए दिए जा रहे हैं। तेंदूपत्ता संग्राहकों की आमदनी में इजाफा के लिए तेंदूपत्ता प्रति मानक बोरा 5500 रुपए किया गया है। गांव में ही बैंकिंग की सुविधा मिले इसके लिए अटल डिजिटल सुविधा केंद्र खोले जा रहे हैं। आगामी पंचायत दिवस को सभी ग्राम पंचायतों में इसे शुरू करने की योजना है।
आगामी सोमवार से एसडीएम फरसाबहार का लिंक कोर्ट भी लगेगा
कलेक्टर रोहित व्यास ने बताया कि यहां पर तहसील कार्यालय खुलने से किसानों, भूस्वामियों, छात्रों और नागरिकों को सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि एसडीएम फरसाबहार का लिंक कोर्ट भी आगामी सोमवार को प्रारंभ हो जाएगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जशपुर नगरपालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, पूर्व विधायक भरत साय और रोहित साय, आईजी दीपक कुमार झा, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, तपकरा सरपंच सविता जायसवाल सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी और भारी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।
------------------------------------------------------------------


