सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराए बाइक सवार 2 की मौत तेज़ रफ़्तार बनी हादसे की वजह
सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराए बाइक सवार 2 की मौत तेज़ रफ़्तार बनी हादसे की वजह
सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराए बाइक सवार 2 की मौत
तेज़ रफ़्तार बनी हादसे की वजह
लोक सीजी न्यूज / जशपुर 26 दिसंबर 2025 : अंबिकापुर शहर के रिंग रोड में गुरुवार की रात सड़क के किनारे खड़े ट्रक से तेज़ रफ़्तार बाइक सवार युवकों के जा टकराने से बाइक पर सवार 2 युवकों के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट आने से दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शवों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। शुक्रवार को पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया गया।
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरगुजा संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआपारा निवासी बृजेश कुमार लकड़ा पिता बिरेंद्र लकड़ा 25 वर्ष बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त शांतिपारा फुंदुरडिहारी निवासी मेल प्रकाश तिर्की पिता रामलियेश तिर्की 26 वर्ष के साथ गुरुवार की रात करीब 8 बजे प्रतीक्षा बस स्टैंड की ओर जा रहा था।
इसी बीच दोनों रिंग रोड नमनाकला स्थित बाबरा मोटर्स के पास खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आईं और लहूलुहान हो गए। एक युवक की मौत तो मौके पर ही हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़
दिया।


