*पीएचसी कोल्हेनझरिया में अश्लीलता और धमकियों से नर्सें दहशत में, आरोपी लैब टेक्नीशियन पर कार्रवाई की मांग — नाइट ड्यूटी बहिष्कार की चेतावनी*

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर 21 फरवरी 2026 : जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) कोल्हेनझरिया में कार्यरत नर्सों ने अस्पताल परिसर में लगातार बढ़ रही अशोभनीय गतिविधियों और असुरक्षित माहौल को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला कर्मचारियों ने लैब टेक्नीशियन संजय कुर्रे पर अभद्र व्यवहार, धमकी, आपत्तिजनक कृत्य और चरित्र हनन के आरोप लगाते हुए बीएमओ को लिखित शिकायत सौंपी है।

शिकायतकर्ता नर्सों का कहना है कि ओपीडी समय समाप्त होने के बाद संजय कुर्रे को 'स्टाफ नर्स ड्यूटी रूम' और 'लैब' में आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया। इस पर आपत्ति जताने पर आरोपी ने महिला कर्मचारियों को डराना-धमकाना शुरू कर दिया।

पीड़ितों के अनुसार शुक्रवार दोपहर 2 से 5 बजे के बीच आरोपी ने छाती पीटकर सभी को “देख लेने” की धमकी दी और एक नर्स के लिए अश्लील टिप्पणी कर उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किया।

नर्सों ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र का माहौल इतना असुरक्षित हो चुका है कि अब नाइट ड्यूटी और इमरजेंसी सेवाएं देना खुद जोखिम भरा लगने लगा है।

एक नर्स ने बताया कि एक रात संजय कुर्रे बिना दरवाज़ा खटखटाए उनके कमरे में घुस आया था।

दूसरी नर्स के अनुसार आरोपी ने रास्ता रोककर गाली-गलौज और उंगली दिखाकर धमकाया।

लंच ब्रेक के दौरान भी एक महिला कर्मचारी पर अनर्गल आरोप लगाकर उनके चरित्र पर सवाल उठाए गए।

         कर्मचारियों का कहना है कि अस्पताल परिसर में हो रही ऐसी गतिविधियों से निर्दोष महिला स्टाफ के चरित्र पर भी सवाल उठने लगे हैं। कार्रवाई न होने पर नाइट और इमरजेंसी ड्यूटी बंद करने की चेतावनी

महिला कर्मचारियों ने बीएमओ को दिए पत्र में मांग की है कि—

आरोपी लैब टेक्नीशियन पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए, अस्पताल परिसर में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो वे नाइट ड्यूटी और आपातकालीन सेवाओं का बहिष्कार करेंगी।

बीएमओ का बयान

बीएमओ के.के. दाहीरे ने बताया कि महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों की शिकायत प्राप्त हो चुकी है। मामले की जांच की जाएगी, अरोपी के दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”