झारखंड से धान लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की थी तैयारी पुलिस ने अवैध धान परिवहन करते ट्रैक्टर से 30 क्विंटल धान जप्त कर जिला प्रशासन को कार्रवाई हेतु सौंपा

झारखंड से धान लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की थी तैयारी

पुलिस ने अवैध धान परिवहन करते ट्रैक्टर से 30 क्विंटल धान जप्त कर जिला प्रशासन को कार्रवाई हेतु सौंपा

लोक सीजी न्यूज / जशपुरनगर : - जशपुर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम के द्वारा २-३ जनवरी की दरम्यानी रात्रि करीबन 02:00 बजे, जिले के थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत, घुमरा बैरियर में अवैध धान परिवहन करते हुए एक संदिग्ध ट्रेक्टर को पकड़ा गया, जिसमें 70 बोरी में कुल 30 क्विंटल धान लोड था।
                जब ट्रेक्टर की ट्रॉली की चेकिंग की गई, तो उसमें प्लास्टिक के त्रिपाल से ढंककर रखा हुआ, 70 बोरी में 30 क्विंटल धान लोड मिला। पूछताछ पर ट्रैक्टर चालक ने अपना नाम गुलबदन साय, उम्र 28 वर्ष, ग्राम मृग खोल, थाना तपकरा का निवासी बताया। पुलिस के द्वारा जब उससे धान से संबंधित वैध दस्तावेज व मंडी टोकन की मांग की गई तो, उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया जा सका, जिस पर धान की अवैध परिवहन की आशंका पर, पुलिस के द्वारा उक्त संदिग्ध ट्रैक्टर सहित 70 बोरी में कुल 30 क्विंटल धान को जप्त कर, अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया है।

                     गौरतलब है कि जशपुर पुलिसए अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने हेतु सरहदी क्षेत्रों पर अत्यंत सक्रिय है। और जशपुर पुलिस के द्वारा अब तक थाना लोदाम कुल 07 ट्रक, 22 पिकअप व 02 ट्रैक्टरों से अवैध धान परिवहन करते कुल 1930 क्विंटल धान को पकड़ कर कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा जा चुका है।
-----------------------------------------------------------------