जशपुर जिले में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए विशेष शिविर 25 सितंबर से 24 अक्टूबर तक

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में 1 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत सभी श्रेणी के मोटर वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाना अनिवार्य किया गया है। इसी क्रम में जशपुर जिले में वाहन मालिकों की सुविधा के लिए 25 सितंबर से 24 अक्टूबर 2025 तक विभिन्न स्थलों पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं।

जशपुरनगर, 27 सितम्बर 2025।

जिला परिवहन विभाग के अनुसार शिविर की तिथियां और स्थान इस प्रकार हैं –

  • 25 से 27 सितम्बर 2025 : जनपद पंचायत भवन कुनकुरी

  • 29, 30 सितम्बर एवं 1 अक्टूबर : जनपद पंचायत भवन मनोरा

  • 3, 4 एवं 6 अक्टूबर : जनपद पंचायत भवन कांसाबेल

  • 7 से 9 अक्टूबर : नगर पंचायत कोतबा

  • 10, 11 एवं 13 अक्टूबर : जनपद पंचायत भवन पत्थलगांव

  • 14 से 16 अक्टूबर : जनपद पंचायत भवन फरसाबहार

  • 17 से 18 अक्टूबर : जनपद पंचायत सन्ना

  • 22 से 24 अक्टूबर : जनपद पंचायत भवन बगीचा

परिवहन विभाग ने जिले के सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर शिविरों में पहुंचकर अपने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना सुनिश्चित करें।