लड़की के नाम से फेक फेस बुक आईडी बनाकर अश्लीलता 

पुलिस ने पॉस्को एक्ट, आई एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 24 साल के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है

लड़की के नाम से फेक फेस बुक आईडी बनाकर अश्लीलता 
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

लड़की के नाम से फेक फेस बुक आईडी बनाकर अश्लीलता 

पुलिस ने 24 साल के युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

लोक सीजी न्यूज़ नेटवर्क/ जशपुरनगर. नाबालिग बालिका की शिकायत पर जिलेबके नारायणपुर, पुलिस ने बीएनएस की धारा 75, 78, 79, 351(2) व 11, 12 पॉस्को एक्ट, एवं 67 आई एक्ट के तहत की कार्यवाही करते हुए 24 साल के आरोपी युवक रोहित मिंज को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। 

      17 जून को थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत एक 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था, कि एक नैंसी प्रिया के नाम से संचालित फेसबुक आईडी से पीड़िता को मोबाइल पर अश्लील गालियां, देते हुए, दुष्कर्म करने की धमकी देते हुए, पीड़िता व पीड़िता की बड़ी बहन की फोटो को अपलोड किया है। व अननॉन मोबाइल नंबर से फोन कर पीड़िता को परेशान कर रहा है, जिससे नाबालिक पीड़िता अपमानित महसूस कर रही है, उसे भय है कि आरोपी के द्वारा उसके साथ कोई अप्रिय घटना, घटित किया जा सकता है।       

पुलिस ने तत्काल की कार्रवाई 

मामला नाबालिग बालिका से संबंधित होने से मामले की अतिसंवेदनशीलता को देखते हुए,  जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर थाना नारायणपुर में तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। व पीड़िता से प्राप्त अननॉन मोबाइल नंबर तथा फेसबुक आईडी को ट्रेस करने हेतु, पुलिस की टेक्निकल टीम को सौंपा गया।

      पुलिस की टेक्निकल टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त मोबाइल नंबर व फेस बुक आईडी को ट्रेस किया तो पाया कि ये मोबाइल नंबर, थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत आरोपी रोहित मिंज का है, जो कि नैंसी प्रिया के नाम से फेक, फेसबुक आईडी बनाकर, नाबालिक पीड़िता को अश्लील मैसेज व फोन कर प्रताड़ित कर रहा था।